UK–Schengen Visa Alert: VFS Global वीजा सेंटर शिफ्ट करने की तैयारी में है. यूके और शेंगेन क्षेत्र के आवेदकों पर असर पड़ सकता है. देखें नया अपडेट.
UKSchengen Visa Alert
UK–Schengen Visa Alert: वीजा सेवाएं देने वाली प्रमुख कंपनी VFS Global अपना वीज़ा आवेदन केंद्र (Visa Application Centre) नई दिल्ली में स्थानांतरित करने जा रही है. यह काम दिल्ली में 12 जनवरी, 2026 को किया जाएगा. यह सेंटर डेनमार्क, क्रोएशिया, आइसलैंड, स्लोवेनिया, माल्टा, फिनलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के लिए वीजा आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए उपलब्ध होगा.
12 जनवरी, 2026 से, शेंगेन वीजा आवेदन केंद्र VFS Global हाउस, 27, कस्तूरबा गांधी (केजी) मार्ग, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली – 110001 से संचालित किया जायेगा.
VFS Global ने आगे बताया कि शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर पासपोर्ट संग्रह सेवाएं 16 जनवरी, 2026 तक जारी रहेंगी. इसके बाद 19 जनवरी, 2026 से पासपोर्ट संग्रह सेवा फिर नए केजी मार्ग पते पर स्थानांतरित कर दी जाएगी.
इसके अतिरिक्त, यूके और आयरलैंड वीजा आवेदन केंद्र भी 12 जनवरी, 2026 से वीएफएस ग्लोबल हाउस, 27, कस्तूरबा गांधी (केजी) मार्ग, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली – 110001 में स्थानांतरित हो जाएगा. दिए तारीख से पूर्व स्थान पर कोई सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी.
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे वीजा जमा करने और पासपोर्ट प्राप्त करने की योजना बनाते समय संशोधित पते और समय-सीमाओं का ध्यान रखें.
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…