<

Harbhajan Singh on Gautam Gambhir: कैसे इंसान हैं गौतम गंभीर? हरभजन सिंह ने खोल दिया टीम इंडिया के कोच का ‘सच’! कहा- ‘सबको सच हजम नहीं होता…’

Harbhajan Singh on Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को लेकर हरभजन सिंह का बड़ा बयान! भज्जी बोले, गौतम बेबाक हैं और उनकी बातें कड़वी लग सकती हैं, पर सच हजम करना हर किसी के बस की बात नहीं. पढ़ें पूरी खबर.

 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में अभी साल भर से भी ज्यादा का वक्त बाकी है, और पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत के पास एक नई और मजबूत टीम तैयार करने का पर्याप्त समय है. हाल के दिनों में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर मुख्य कोच गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है, लेकिन भज्जी पूरी मजबूती के साथ अपने पुराने साथी के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं.

गंभीर के कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरों पर भी टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जिसके बाद गंभीर आलोचकों के निशाने पर आ गए. हालांकि, हरभजन सिंह का मानना है कि केवल कोच पर सवाल उठाना सही नहीं है.

कैसे इंसान हैं गौतम गंभीर?

हरभजन और गंभीर जूनियर क्रिकेट के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं. गंभीर अक्सर अपनी बेबाक और सीधी बात के लिए जाने जाते हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है. जब हरभजन से गंभीर के मिजाज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा:

‘मुझे यह समझ नहीं आता कि टीम का प्रदर्शन खराब होते ही अचानक सिर्फ कोच को क्यों निशाना बनाया जाने लगता है? मैं गौतम को जितना जानता हूं, वे हमेशा जूनून से भरे रहते हैं. खिलाड़ी के तौर पर भी उन्होंने हमेशा देश और टीम को सबसे ऊपर रखा है. गौतम गंभीर का व्यक्तित्व ही ऐसा है.’

‘दिल के साफ और बेबाक इंसान’

लंबी अवधि तक भारतीय टीम के लिए एक साथ खेलने वाले हरभजन का कहना है कि गंभीर दिल के बेहद साफ इंसान हैं और जो भी सोचते हैं, खुलकर बोलते हैं.

भज्जी ने कहा, ‘गौतम एक बेहतरीन इंसान हैं. वे अपनी बात बेबाकी से रखते हैं. कई लोगों को लगता है कि वे कड़वी बातें कहते हैं, लेकिन उनकी बातों में सच होता है और सच हर किसी को आसानी से हजम नहीं होता.’

हरभजन ने यह भी कहा कि गंभीर को क्रिकेट की बारीक समझ है. एक कोच के तौर पर वे निश्चित रूप से यही चाहते होंगे कि पूरी टीम मैदान पर उसी जुनून और आक्रामकता के साथ खेले, जो खुद उनकी पहचान रही है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव घायल, पैर में बंधा प्लास्टर; सभी कार्यक्रम रद्द

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां…

Last Updated: October 17, 2026 17:05:16 IST

Neha Dhupia movies: शाहरुख खान की इस सुपरहिट फिल्म को नेहा धूपिया ने कर दिया था रिजेक्ट, आज तक होता है पछतावा

Neha Dhupia movies: नेहा धूपिया ने खुलासा किया कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'चक…

Last Updated: October 17, 2026 17:04:38 IST

महिला के ऊपर लेटकर बंद कर दिया मुंह, पटना हाई कोर्ट ने रेप की कोशिश मानने से किया इनकार, 13 साल पुराने केस में बदली सजा

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले में सुनवाई करते हुए…

Last Updated: October 17, 2026 16:42:34 IST

20 अक्टूबर से बदलेंगे न्यूजीलैंड से आने वाले इन सामानों पर टैक्स के नियम, जानें क्या होगा सस्ता

India New Zealand Free Trade Agreement: भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौते के…

Last Updated: October 17, 2026 16:28:17 IST

Hero की दो बाइक्स में बड़ा अपडेट, अब मिलेंगे क्रूज कंट्रोल और TFT डिस्प्ले, कीमत भी जानें

Hero Updated Bike: हीरो मोटोकॉर्प ने Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R को नए फीचर्स…

Last Updated: October 17, 2026 15:55:57 IST

कृषि क्रांति सीज़न–5 में कृषि इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड का गौरवपूर्ण सम्मान

गुणवत्ता, नवाचार और किसान कल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए मिली प्रतिष्ठित पहचान गांधीनगर…

Last Updated: October 17, 2026 15:52:13 IST