<

UP Scheme: योगी सरकार की वो योजना, जो महिलाओं के लिए के लिए है वरदान, सीधे बैंक में आएंगे 50,000 रुपये?

UP Scheme: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक मदद वाली योजना शुरू की जा सकती है, जिसके तहत उन्हें 50,000 रुपये तक का फायदा दिया जा सकता है.

UP Scheme: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक मदद वाली योजना की तैयारी की जा रही है. योगी सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक योजना तैयार कर रही है. इस योदना के तहत राज्य की 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को फायदा होगा. उन्हें कुल 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा सकती है.

इस प्रस्ताव की सबसे खास बात यह है कि चुनाव से पहले ही महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त के तौर पर 20,000 रुपये भेजे जा  सकते हैं. इसके बाद अगर चुनाव जीतकर सरकार दोबारा बनती है, तो बाकी 30,000 रुपये तीन अलग-अलग किस्तों में दिए जाएंगे यानी हर किस्त में 10,000 रुपये महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे.

दूसरे राज्यों में चल रहीं योजनाएं

इस योजना को लेकर महिला कल्याण विभाग में तेजी से विचार-विमर्श चल रहा है. सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाना और जरूरत के समय उन्हें आर्थिक सहारा देना है. इस तरह की योजनाएं देश के कई राज्यों में पहले से चल रही हैं. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली योजनाओं के तहत डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए पैसा सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जा रहा है. अब इसी तरह के मॉडल को उत्तर प्रदेश में भी लागू करने की तैयारी की जा रही है।

किन महिलाओं को मिल सकता है फायदा?

प्रस्तावित योजना में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात सामने आई है.  इसके तहत एससी, एसटी और बीपीएल परिवारों की महिलाओं को सबसे पहले लाभ देने की तैयारी है. इसके अलावा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को भी योजना में शामिल किया जा सकता है. इसके लिए परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. योजना का लाभ लेने के लिए महिला का उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होना भी जरूरी होगा.

दूसरे राज्यों में क्या हैं योजनाएं

महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता देने का मॉडल देश के कई राज्यों में पहले से इस्तेमाल किया जा रहा है. मध्य प्रदेश में ‘लाडली बहना योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाते हैं. इसी तरह महाराष्ट्र में ‘माझी लाडकी बहीण योजना’ और हरियाणा में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के जरिए महिलाओं को आर्थिक मदद दी जा रही है. बिहार में भी विधानसभा चुनाव से पहले ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे गए थे. 

पेंशन में भी हो सकती है बढ़ोतरी

महिलाओं के साथ-साथ योगी सरकार बुजुर्गों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं और दिव्यांगों के लिए भी बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. चुनाव से पहले प्रदेश के 1.18 करोड़ से ज्यादा पेंशन लाभार्थियों को राहत मिल सकती है. इन लाभार्थियों की मासिक पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी की जा सकती है. अगर यह फैसला लागू होता है, तो बुजुर्गों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं और दिव्यांगों को हर महीने पहले की तुलना में 500 रुपये ज्यादा मिलेंगे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Hero की दो बाइक्स में बड़ा अपडेट, अब मिलेंगे क्रूज कंट्रोल और TFT डिस्प्ले, कीमत भी जानें

Hero Updated Bike: हीरो मोटोकॉर्प ने Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R को नए फीचर्स…

Last Updated: October 17, 2026 15:55:57 IST

कृषि क्रांति सीज़न–5 में कृषि इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड का गौरवपूर्ण सम्मान

गुणवत्ता, नवाचार और किसान कल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए मिली प्रतिष्ठित पहचान गांधीनगर…

Last Updated: October 17, 2026 15:52:13 IST

बिस्कुट में पशुओं वाला चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में कीटनाशक! FSSAI ने कसा शिकंजा, 3 कंपनियों कार्रवाई शुरू

FSSAI food safety violations: FSSAI की जांच में तीन कंपनियों के सामान में खामियां मिली…

Last Updated: October 17, 2026 14:32:49 IST

Rise and Fall 2 में फिर दिखेंगे पवन सिंह? पहले बीच में छोड़ा था शो; अब वापसी पर सस्पेंस!

Rise and Fall 2: 'राइज एंड फॉल 2' में पवन सिंह की वापसी की चर्चाएं…

Last Updated: October 17, 2026 13:57:18 IST

Kanya Pujan 2026: कब है कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मां दुर्गा की कृपा पाने का सही तरीका

Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन 2026 में जानें अष्टमी-नवमी की तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि…

Last Updated: October 17, 2026 13:57:04 IST

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने पार की हद? कान में थूका, उड़ाया मजाक तो सलमान खान ने लगाई क्लास!

Bigg Boss 20: इस वीकेंड के वार पर सलमान खान स्काउट के कान में थूकने…

Last Updated: October 17, 2026 13:56:43 IST