<

Viral Video: रायपुर में हार्दिक और मुरली कार्तिक के बीच हुआ मैटर! हाथ में बल्ला लिए गुस्से में दिखे पांड्या, देखें वीडियो

Viral Video: हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है. देखें वीडियो...

Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले से पहले रायपुर के मैदान पर ऐसी घटना घटी, जिससे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इसमें भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक तीखी बहस करते दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक और मुरली के बीच मैच से ही पहले रायपुर के मैदान पर लड़ाई हो गई थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या और मुरली कार्तिक मैदान के बीच में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान स्टेडियम में मौजूद किसी फैन ने उनका वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दिया. हालांकि इस वीडियो में कोई आवाज नहीं सुनाई दे रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. नीचे देखें पूरा वीडियो…

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरे थे. उनके हाथ में बैट और ग्लव्स देखे जा सकते हैं. उसी दौरान हार्दिक की मुलाकात पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक से हुई, जो कमेंट्री ड्यूटी पर मौजूद थे. उन दोनों ने पहले हाथ मिलाया और फिर कुछ देर बातचीत करते दिखाई दिए. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मुरली कार्तिक हार्दिक पांड्या को कुछ समझा रहे हैं और उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, हार्दिक पांड्या काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. हार्दिक पांड्या की बॉडी लैंग्वेज को देखते हुए इस बातचीत को बहस बताया जा रहा है. हालांकि इस वीडियो में हार्दिक और मुरली कार्तिक के बीच क्या बातचीत हुई, उसकी कोई जानकारी नहीं है. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही लोगों ने अलग-अलग तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दीं.

दूसरे मुकाबले में हार्दिक को नहीं मिली बल्लेबाजी

हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, क्योंकि मैदान पर आने की जरूरत ही नहीं पड़ी. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने तूफानी फिफ्टी लगाकर भारत को जीत दिलाई. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. हालांकि हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड की पारी के दौरान गेंदबाजी की थी. उन्होंने 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 25 रन खर्च करके 1 विकेट चटकाया. हार्दिक ने कीवी बल्लेबाज मार्क चैपमन को आउट किया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम ने बढ़ाई धड़कनें! यूपी में आज सस्ता सफर या महंगा झटका?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 27, 2026 06:06:39 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में हलचल तेज! सस्ता होगा सफर या जेब पर पड़ेगा भारी असर?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 27, 2026 06:07:49 IST

बीच सड़क बना कत्लगाह! पहले बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर SUV से कुचल… खौफनाक वारदात सुन कांप उठेगा कलेजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…

Last Updated: March 26, 2026 23:35:35 IST

नए लेबर कोड से आपकी सैलेरी पर क्या पड़ेगा असर? वेतन, PF और ग्रेच्युटी से इनकम में होगा बदलाव

1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…

Last Updated: March 26, 2026 23:14:46 IST

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…

Last Updated: March 26, 2026 22:35:34 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST