<
Categories: मनोरंजन

Border 2: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी की वापसी? फैंस में खुशी की लहर, जानिए सच्चाई

Akshaye Khanna Suniel Shetty: 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में आ चुकी है. इस फिल्म के पीछे क्रेज का असली कारण 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' है. उसमें सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी भी मौजूद थे. अब कहा जा रहा है कि सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना 'बॉर्डर 2' में भी हैं. जानिए आखिर क्या है पूरा सच.

Border 2 Movie: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ थिएटर्स में तहलका मचा रही है. रिलीज के पहले दिन ही इसने कलेक्शन के मामले में कई रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं. हालांकि फिल्म के बारे में सबसे दिलचस्प बात भी चल रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ में एक बार फिर से सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना दिख रहे हैं, जिन्होंने ‘बॉर्डर’ फिल्म में अपनी अदायगी से सबको दीवाना बना लिया था. चलिए जानते हैं पूरी बात. 

किस सीन में दिखे अक्षय खन्ना-सुनील शेट्टी?

फिल्म के आखिरी क्षणों में ‘बॉर्डर 2’ सही मायने में पुरानी यादों में खो जाती है. फतेह सिंह अपनी पत्नी सिमी कलेर (मोना सिंह) के साथ एक गुरुद्वारे में जाते हैं, जहां वे अपने बेटे की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इसी दौरान वह उन सैनिकों को याद करते हुए जिन्हें उन्होंने खो दिया. तभी कुछ जाने-पहचाने चेहरे दिखाई देते हैं. इसी वक्त अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी, वर्दी में सजे हुए, फतेह सिंह को देखकर धीरे से मुस्कुराते हैं. फिर आगे उनके साथ दिलजीत दोसांझ (निर्मल जीत सिंह) और अहान शेट्टी (लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत) भी शामिल हो जाते हैं. यह दृश्य लोगों को भावुक कर देता है.

क्या सच में अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी ने की एक्टिंग?

आपको बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ में सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना का जो ये सीन डाला गया है. ये एआई से क्रिएट किया गया है. लेकिन इस झलक ने दर्शकों को फिर से ‘बॉर्डर’ की याद दिला दी और सभी उसे देख सुकून का पल जीते हैं. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ लोगों का दिल जीतने में कामयाब साबित हो रही है. 

फिल्म के बारे में

‘बॉर्डर 2’ की कहानी की बात की जाए, तो ये 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ की तर्ज पर ही बनी है. इसमें 1971 भारत-पाक युद्ध को दिखाया गाय है, जिसमें तीनों भारतीय सेना (जल, थल और वायु) की शौर्यता को दर्शाया गया है. यह फिल्म देशभक्ति, इमोशंस से भरपूर लगती है. वहीं फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और मोना सिंह अहम भूमिका में हैं. वहीं फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST