Hardik Pandya’s Bald Look: हार्दिक पांड्या का नया गंजा लुक दिलीप ट्रॉफी मैच के दौरान वायरल हो गया. उनके बदले अंदाज ने फैंस को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा होने लगी.
अचानक बदला हार्दिक पांड्या का पूरा लुक!
Hardik Pandya’s Bald Look: बेंगलुरु में दिलीप ट्रॉफी मैच के दौरान हार्दिक पांड्या का नया गंजा लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने आने वाली T20I सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ संभावित वापसी की तैयारी करते हुए अपने बोल्ड ट्रांसफॉर्मेशन से फैन्स को इम्प्रेस किया. भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दिलीप ट्रॉफी मैच में अपने नए लुक से मैदान के अंदर और बाहर लोगों को चौंका दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने हैरानी जताई.
हार्दिक पांड्या जो अपने हमेशा बदलते हेयरस्टाइल और फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं. जब पूरी तरह से गंजे लुक में दिखे तो सबका ध्यान खींचा. हार्दिक पांड्या की तस्वीरें अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर जगह थीं और दर्शक एक ऐसे स्टाइल का जिक्र कर रहे थे जो आमतौर पर गैंगस्टर से जुड़ा होता है.
Hardik Pandya in new look👀 pic.twitter.com/s4qZyk54Nf
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 31, 2026
उनके इस लुक को देख लोग हैरान रह गए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘मुझे हार्दिक पांड्या पसंद है लेकिन इस लुक में मैं विलेन लग रहा है.’ एक और यूजर ने लिखा कि ‘उसके सिर पर गंजापन है. वह गंजा हो रहा है.’ कई लोगों को हार्दिक का ये लुक पसंद नहीं आ रहा है. वहीं कुछ लोग इस लुक की तारीफ कर रहे हैं. हार्दिक अक्सर नए-नए लुक ट्राय करते रहते हैं.
ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका,गैस सिलेंडर हुआ महंगा; जानें कितने बढ़े दाम
टाइम्स ऑफ इंडिया ने रिपोर्ट किया कि हार्दिक पांड्या ने बैंगलोर में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी तैयारियों में बहुत मेहनत की है. ऑलराउंडर टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. हार्दिक को आखिरी बार T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में नेशनल टीम को रिप्रेजेंट किया था.
Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने में पति की प्रताड़ना की शिकायत…
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साल 2000 में दर्ज हत्या के मामले…
Dhirendra Shastri controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भगवान राम और श्रीकृष्ण…
Amitabh Bachchan security: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को धमकी भरा ईमेल मिलने…
Hyderabad theft case: हैदराबाद में बंद घरों में चोरी करने के आरोप में 25 वर्षीय…
Jhansi rat case: उत्तर प्रदेश के झांसी में जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर ज्वलनशील…