<

Video: रोहित शर्मा के नन्हे बेटे संग हार्दिक की गर्लफ्रेंड ने की ‘मस्ती’, माहिका शर्मा का क्यूट मूमेंट कैमरे में कैद; देखें वीडियो

Mahieka Sharma Viral Video: हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में माहिका शर्मा भारतीय स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा के नन्हे बेटे के साथ खेलती नजर आ रही हैं. देखें वीडियो...

Mahieka Sharma Viral Video: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ हैप्पी फेज में जिंदगी बिता रहे हैं. हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड अपने रिश्ते को कंफर्म करने के बाद अक्सर साथ में दिखाई देते हैं. अक्सर हार्दिक और माहिका की फोटोज और वीडियोज वायरल होती रहती है. इसी बीच हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक प्यारा सामने आया है, जिसमें वो रोहित शर्मा के नन्हे बेटे के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं.

दरअसल, रोहित शर्मा की फैमिली, हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड जामनगर यात्रा पर गए हैं, जहां से उनकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. एक वीडियो में हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का हाथ थामे दिखाई दिए. वहीं, एक दूसरे वीडियो में माहिका शर्मा भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के 1 साल के बेटे के साथ प्यारी बातचीत करते हुए दिखाई देती हैं. नीचे देखें वीडियो…

माहिका की अहान के साथ प्यारी बातचीत

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका छोटे अहान के साथ हंसकर बातचीत करते हुए दिखाई दे रही हैं. रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने अहान को गोद में लिया हुआ है और माहिका पास में खड़ी होकर अहान के साथ खेल रही हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. रोहित के नन्हे बेटे के साथ माहिका के खेलते हुए पल के खूबसूरत नजारे ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. फैंस इस मूमेंट का एडोरेबल बता रहे हैं. साथ ही हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड की इंटरनेट पर खूब तारीफ की जा रही है.

बता दें कि हार्दिक और माहिका ने अक्टूबर 2025 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. माहिका शर्मा अक्सर मैच के दौरान हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में दिखाई देती हैं. पिछले महीने माहिका शर्मा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 मैचों के दौरान हार्दिक का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया था.

हार्दिक-माहिका करेंगे शादी?

रोहित शर्मा की फैमिली के साथ माहिका शर्मा की बॉन्डिंग देख फैंस काफी खुश हो गए. वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस हार्दिक और माहिका शर्मा को बेस्ट कपल बता रहे हैं. इतना ही नहीं, काफी लोगों को कहना है कि रिलेशनशिप में आने के बाद हार्दिक और माहिका दोनों ही ग्लो कर रहे हैं. ऐसे में अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए.

11 जनवरी को मैदान पर दिखेंगे रोहित शर्मा

11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई देंगे, जबकि हार्दिक पांड्या को रेस्ट दिया गया है. वह 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेलेंगे. अगले महीने 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. इसे ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या का वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Tibet Earthquake: तिब्बत में भूकंप से 16 लोगों की मौत, 54 घायल; सैकड़ों घर बर्बाद, सुबह-सुबह पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में भी कांपी धरती

Tibet Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शुक्रवार सुबह भारतीय समय (IST) के…

Last Updated: October 23, 2026 08:19:49 IST

Jailer 2 Box Office Collection: 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी रजनीकांत की फिल्म! अब तक कमा डाले इतने करोड़

Jailer 2 Box Office Collection Day 8: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 23, 2026 08:11:16 IST

Petrol Diesel Price 23 October 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है कीमत?

Petrol Diesel Price 23 October 2026: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के कई प्रमुख…

Last Updated: October 23, 2026 08:04:28 IST

Aaj ka Mausam 23 October 2026: आज 11 राज्यों में बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपेंगे मैदानी इलाके! IMD ने दी चेतावनी

Today Weather Update 23 October 2026: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हवा की क्वालिटी लगातार…

Last Updated: October 23, 2026 07:43:46 IST

Gurugram News: 24 घंटे से बिजली-पानी को तरसे लोग, सड़क पर उतरे तो लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

Gurugram News: गुरुग्राम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.…

Last Updated: October 22, 2026 23:13:20 IST