<
Categories: खेल

Hardik Pandya GT Return: मुंबई छोड़कर गुजरात लौटना चाहते थे हार्दिक! GT ने ठुकराया ऑफर, शुभमन गिल बने सबसे बड़ा रोड़ा?

Hardik Pandya GT Return: हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस में वापसी चाहते थे, लेकिन कप्तानी की शर्त के चलते बात नहीं बनी. GT ने शुभमन गिल से भी चर्चा की, मगर डील पर सहमति नहीं बनी.

Hardik Pandya GT Return: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस की कहानी में एक नया ट्विस्ट आ गया है. MI में उनके भविष्य को लेकर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस में वापसी की कोशिश की थी. वहीं GT भी उन्हें अपनी टीम में वापस लेने के लिए तैयार थी. लेकिन फिर ऑलराउंडर की एक ऐसी शर्त सामने आई, जिसके बाद पूरा खेल पलट गया. कप्तानी को लेकर हार्दिक की मांग के बाद GT ने उनके वापसी के लिए सभी दरवाजे बंद कर रहे हैं. बता दें कि, शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं. उनकी कप्तानी में टीम भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 

गुजरात में वापस जाना चाहते हैं हार्दिक पांड्या

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस में वापसी को लेकर फ्रेंचाइजी से बातचीत आगे बढ़ाई थी. हार्दिक और गुजरात दोनों वापसी के लिए मान गए थे. लेकिन फिर हार्दिक की कप्तानी की शर्त ने पूरा मामला अटका दिया. हार्दिक और गुजरात का रिश्ता बेहद खास रहा है. उन्होंने साल 2022 में टीम को पहले सीजन में चैंपियन की ट्रॉफी दिलवा दी थी. लेकिन अब कप्तानी की शर्त के बाद गुजरात में उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है. 

शुभमन गिल बने रोड़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या की कप्तानी की मांग के बाद गुजरात टाइंटस ने उनकी वापसी की बात को आगे नहीं बढ़ाया है. फ्रेंचाइसी ने इस बारे में मौजूदा कप्तान शुभमन गिल से भी इस बारे में काफी चर्चा की थी. जानकारी के मुताबिक, शुभमन गिल हार्दिक को टीम में वापस लेने के लिए तैयार थे. लेकिन हार्दिक ने बीच में कप्तानी की शर्त रख दी. जिसके बाद पूरा मामला अटक गया. जिसके बाद दोनों की बातचीत अटक गई. 

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए तलाश रहे हैं यूनिक नाम? महादेव के इन नामों में छिपा है खास अर्थ और आशीर्वाद

मुंबई में हार्दिक का भविष्य

हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस में भविष्य कुछ खास नजर नहीं आ रहा है. 2026 आईपीएल सीजन मुंबई मैनेजमेंट उनके प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाखुश थी. टीम इस सीजन नौवें स्थान पर रही. टीम ने कुल 14 में से केवल 10 मैच में जीत हासिक की थी. इसी कारण मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट एक बेहतर और अच्छी टीम बनाने की कोशिश कर रही है. हार्दिक ने 2021 सीजन के बाद मुंबई छोड़ दिया था, फिर साल 2024 में उन्होंने टीम में वापसी की थी. 

ये भी पढ़ें:  Cristiano Ronaldo: कौन है क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पहले बेटे की मां? जॉर्जिना से पहले इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अफेयर; नाम सुन रह जाएंगे हैरान

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Twisha Sharma Case: बहू की मौत के मामले में सास को बड़ा झटका, MP हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका?

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है.…

Last Updated: November 4, 2026 22:49:52 IST

Watch Video: दिवाली पर कर्मचारियों की लगी लॉटरी! कंपनी ने गिफ्ट में दिए iPhone 16, वीडियो देख लोगों को हुई जलन

Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 20:25:07 IST

‘रामायण’ देखकर इमोशनल हुए एक्टर्स, आशीष चंचलानी समेत इन एक्टर्स ने देखी फिल्म, शेयर किए रिव्यू

Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…

Last Updated: November 4, 2026 19:22:02 IST

दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…

Last Updated: November 4, 2026 18:56:36 IST

SSC CGL Answer Key 2026: Tier 1 आंसर की कब होगी जारी? जानें डाउनलोड और ऑब्जेक्शन का तरीका

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…

Last Updated: November 4, 2026 18:54:53 IST