Hardik Pandya GT Return: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस की कहानी में एक नया ट्विस्ट आ गया है. MI में उनके भविष्य को लेकर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस में वापसी की कोशिश की थी. वहीं GT भी उन्हें अपनी टीम में वापस लेने के लिए तैयार थी. लेकिन फिर ऑलराउंडर की एक ऐसी शर्त सामने आई, जिसके बाद पूरा खेल पलट गया. कप्तानी को लेकर हार्दिक की मांग के बाद GT ने उनके वापसी के लिए सभी दरवाजे बंद कर रहे हैं. बता दें कि, शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं. उनकी कप्तानी में टीम भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
गुजरात में वापस जाना चाहते हैं हार्दिक पांड्या
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस में वापसी को लेकर फ्रेंचाइजी से बातचीत आगे बढ़ाई थी. हार्दिक और गुजरात दोनों वापसी के लिए मान गए थे. लेकिन फिर हार्दिक की कप्तानी की शर्त ने पूरा मामला अटका दिया. हार्दिक और गुजरात का रिश्ता बेहद खास रहा है. उन्होंने साल 2022 में टीम को पहले सीजन में चैंपियन की ट्रॉफी दिलवा दी थी. लेकिन अब कप्तानी की शर्त के बाद गुजरात में उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है.
शुभमन गिल बने रोड़ा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या की कप्तानी की मांग के बाद गुजरात टाइंटस ने उनकी वापसी की बात को आगे नहीं बढ़ाया है. फ्रेंचाइसी ने इस बारे में मौजूदा कप्तान शुभमन गिल से भी इस बारे में काफी चर्चा की थी. जानकारी के मुताबिक, शुभमन गिल हार्दिक को टीम में वापस लेने के लिए तैयार थे. लेकिन हार्दिक ने बीच में कप्तानी की शर्त रख दी. जिसके बाद पूरा मामला अटक गया. जिसके बाद दोनों की बातचीत अटक गई.
ये भी पढ़ें: बेटे के लिए तलाश रहे हैं यूनिक नाम? महादेव के इन नामों में छिपा है खास अर्थ और आशीर्वाद
मुंबई में हार्दिक का भविष्य
हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस में भविष्य कुछ खास नजर नहीं आ रहा है. 2026 आईपीएल सीजन मुंबई मैनेजमेंट उनके प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाखुश थी. टीम इस सीजन नौवें स्थान पर रही. टीम ने कुल 14 में से केवल 10 मैच में जीत हासिक की थी. इसी कारण मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट एक बेहतर और अच्छी टीम बनाने की कोशिश कर रही है. हार्दिक ने 2021 सीजन के बाद मुंबई छोड़ दिया था, फिर साल 2024 में उन्होंने टीम में वापसी की थी.