ग्लैमर की दुनिया में जहाँ अक्सर लव मैरिज की चर्चा होती है, वहीं इन 10 सितारों ने Arranged Marriage की परंपरा पर भरोसा जताया शाहिद से लेकर माधुरी तक, इन Celebrities ने साबित किया कि परिवार की पसंद और Commitment से भी रिश्ते सफल होते है इन जोड़ियों की Relationship आज लाखों फैंस के लिए एक प्रेरणा है.
bollywood
Matchmaking update : ग्लैमर की दुनिया में जहाँ अक्सर लव मैरिज और ब्रेकअप्स की खबरें छाई रहती है, वहीं कई ऐसे भी दिग्गज सितारे है जिन्होंने प्यार की तलाश के लिए परंपरा और परिवार की पसंद पर भरोसा जताया. इन सितारों ने साबित कर दिया कि अरेंज मैरिज भी उतनी ही सफल और खूबसूरत हो सकती है, जितनी कोई फिल्मी लव स्टोरी. आइए जानते है बॉलीवुड और टीवी के उन 10 मशहूर कपल्स के बारे में, जिन्होंने परिवार की रजामंदी से अपना घर बसाया और आज एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे है.
सत्संग में शुरू हुई शाहिद-मीरा की कहानी
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का रिश्ता पूरी तरह से एक पारिवारिक मामला था. दोनों के परिवार ‘राधा स्वामी सत्संग ब्यास’ से जुड़े हुए थे. शाहिद के पिता पंकज कपूर ने मीरा को एक सत्संग के दौरान देखा और उन्हें अपने बेटे के लिए पसंद किया. पहली मुलाकात में दोनों ने करीब सात घंटे बातें की और शाहिद को अहसास हुआ कि मीरा ही उनके लिए सही अच्छी जीवनसाथी है.
करियर के शिखर पर माधुरी का अरेंज मैरिज का फैसला
माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने जब माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की नंबर-1 अभिनेत्री थी, तब उनके भाई अजीत दीक्षित ने उन्हें अमेरिका में रहने वाले डॉ. नेने से मिलने की सलाह दी. दिलचस्प बात यह है कि पहली मुलाकात में डॉ. नेने को यह भी नहीं पता था कि माधुरी कितनी बड़ी सुपरस्टार है. सादगी और परिवार के दबाव के बीच दोनों का रिश्ता तय हुआ और माधुरी ने अपना करियर छोड़कर शादी कर ली.
20 मिनट की मुलाकात और विवेक ओबेरॉय का ‘हां’
विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा की शादी उनकी माँ यशोधरा की पसंद थी. प्रियंका अल्वा, जो कर्नाटक के एक पूर्व मंत्री की बेटी है, विवेक पहले शादी के लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने शर्त रखी थी कि वह सिर्फ 20 मिनट मिलेंगे, लेकिन प्रियंका से मिलने के बाद वह उनकी सादगी के कायल हो गए और तुरंत शादी के लिए हां कर दी.
माता-पिता के फैसले पर नील का अटूट भरोसा
नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय ने हमेशा से कहा था कि वह अपने माता-पिता की पसंद से ही शादी करेंगे. उनके माता-पिता ने रुक्मिणी को चुना, जो उनके मित्र की बेटी थी. एक महीना एक-दूसरे को जानने के बाद नील ने स्वीकार किया कि उनके माता-पिता ने उनके लिए सबसे बेहतरीन चुनाव किया है.
ऑन-स्क्रीन ससुर जब बने असल जिंदगी के ससुर
करण पटेल और अंकिता भार्गव टीवी के मशहूर ‘रमन भल्ला’ यानी करण पटेल की शादी उनके दोस्त एली गोनी ने फिक्स कराई थी. एली ने ही अंकिता के पिता (जो करण के ऑन-स्क्रीन ससुर थे) को इस रिश्ते के लिए मनाया. दोनों परिवारों की मुलाकात हुई और चंद मुलाकातों में ही यह अरेंज मैरिज पक्की हो गई.
शूटिंग सेट से शादी के मंडप तक
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया दिव्यांका और विवेक एक ही शो ‘ये है मोहब्बतें’ में काम करते थे, लेकिन उनके बीच कोई खास बातचीत नहीं थी. उनके एक को-स्टार ने महसूस किया कि दोनों सिंगल है और एक-दूसरे के लिए परफेक्ट है. उन्होंने दोनों को शादी के इरादे से मिलने के लिए कहा, जिसके बाद उनके परिवारों ने बात आगे बढ़ाई.
‘दयाबेन’ की सादगी: सीए मयूर पांड्या संग अरेंज मैरिज
दिशा वकानी और मयूर पांड्या ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन यानी दिशा वकानी ने कभी अपनी निजी जिंदगी को चर्चा में नहीं आने दिया. उन्होंने मुंबई के चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पांड्या से पारंपरिक तरीके से अरेंज मैरिज की .यह पूरी तरह से उनके परिवार द्वारा तय किया गया रिश्ता था, जिसे दिशा ने खुशी-खुशी स्वीकार किया.
हेमा मालिनी की पसंद ने फिर मिलाया ईशा और भरत को
ईशा देओल और भरत तख्तानी हालाँकि ईशा और भरत एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे, लेकिन सालों तक उनका संपर्क टूट गया था. बाद में ईशा की माँ हेमा मालिनी ने भरत को पसंद किया और दोनों परिवारों ने मिलकर इस रिश्ते को आगे बढ़ाया. इस तरह एक पुरानी पहचान अरेंज मैरिज के माध्यम से शादी के बंधन में बदल गई.
सालों तक छिपी रही गोविंदा और सुनीता की अरेंज मैरिज
गोविंदा और सुनीता आहूजा गोविंदा की शादी की कहानी काफी फिल्मी है. गोविंदा की माँ चाहती थी कि वह सुनीता से शादी करें. हालाँकि गोविंदा और सुनीता के बीच पहले से थोड़ी जान-पहचान थी, लेकिन उनकी शादी पूरी तरह से पारिवारिक सहमति और माँ के आदेश पर हुई थी. गोविंदा ने कई सालों तक अपनी शादी को दुनिया से छिपाकर रखा था.
पिता की दोस्ती और पारंपरिक रिश्ता: ऐसे एक हुए राकेश और पिंकी
राकेश रोशन और पिंकी रोशन पुराने समय के मशहूर अभिनेता और निर्देशक राकेश रोशन की शादी भी पारंपरिक तरीके से हुई थी. पिंकी रोशन के पिता जे. ओम प्रकाश (मशहूर फिल्म निर्माता) और राकेश के परिवार के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों परिवारों ने मिलकर इस रिश्ते को तय किया और यह शादी पिछले कई दशकों से अटूट बनी हुई है.
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…