<

हार्दिक पांड्या निकले होशियार? मोहम्मद शमी-युजवेंद्र चहल रह गए पीछे, हसीन-धनश्री को फायदा, नताशा खाली हाथ

पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम के 3 क्रिकेटर्स के तलाक हुए. इस तलाक में हार्दिक पांड्या तो होशियार निकले लेकिन मोहम्मद शमी-युजवेंद्र चहल पीछे रह गए थे आइए जानते हैं कैसे.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट जगत में कुछ समय पहले तीन बड़े नामों की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रही थी. पत्नी से तलाक के तलाक के बाद एलिमनी से जुड़े मामलों में हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र की तुलना लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रही थी. एलीमनी में मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां और युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री को तो फायदा हुआ लेकिन हार्दिक की वाइफ नताशा को खाली हाथ लौटना पड़ा. आइए जानते हैं कैसे.
सबसे पहले मामला मोहम्मद शमी और हसीन के बीच सामने आया था. कानूनी विवाद के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने शमी को हर महीने कुल 4 लाख रुपये एलिमनी देने का आदेश दिया था. इसमें 1.5 लाख रुपये हसीन जहां के निजी भरण-पोषण के लिए और 2.5 लाख रुपये उनकी बेटी के खर्च के लिए तय किए गए थे. हालांकि हसीन जहां ने उस समय इस राशि को नाकाफी बताते हुए 10 लाख रुपये प्रतिमाह की मांग की थी. हालांकि, उनकी 10 लाख की मांग मंजूर नहीं की गई.

धनश्री को जबरदस्त फायदा

दूसरी ओर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक को लेकर 60 करोड़ रुपये की अफवाहें फैली थीं. बाद में रिपोर्ट्स में स्पष्ट हुआ था कि चहल ने 4.75 करोड़ रुपये एलिमनी देने पर सहमति जताई थी. बताया गया था कि इस रकम में से लगभग 2.37 करोड़ रुपये का भुगतान शुरुआती स्टेज में ही कर दिया गया था. चहल भी यहां घाटे में रहे थे और धनश्री को जबरदस्त फायदा हुआ था.

हार्दिक पंड्या निकले होशियार

इसी दौरान हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलगाव की खबरें भी चर्चा में रही थीं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हार्दिक की अधिकांश संपत्तियां उनकी मां के नाम पर दर्ज थीं, जिसके चलते पारंपरिक संपत्ति बंटवारे का मामला सीमित रह गया था और नताशा को बड़ी आर्थिक हिस्सेदारी नहीं मिली थी. हार्दिक पंड्या पहले से ही होशियार थे, ऐसे में नताशा को तलाक के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा जबकि धनश्री और हसीन जहां फायदे में रही थी.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST