Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म 'मेहमान' का नया गाना 'ओढ़निया ओढ़ा के' (Odhaniya Odha Ke) हाल ही में रिलीज किया गया है, जो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. गानें के वीडियो में पूजा ठाकुर का बरदस्त जलवा फैंस की निंदे उड़ा रहा है, एक्ट्रेस के ठुमके ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.
अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी सॉन्ग 'ओढ़निया ओढ़ा के'
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू इस समय अपनी नई फिल्म ‘मेहमान’ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं. हाल ही में इस फिल्म का नया गाना ‘ओढ़निया ओढ़ा के’ (Odhaniya Odha Ke) रिलीज किया गया है और यह गाना आते ही इंटरनेटर पर छा गया है. इस भोजपुरी गाने का रोमांटिक वीडियों पूरे सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है.
अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के नए भोजपुरी सॉन्ग ‘ओढ़निया ओढ़ा के’ (Odhaniya Odha Ke) को एसआरके म्यूजिक (SRK MUSIC) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने का वीडियो बेहद ज्यादा रोमांटिक है. गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ पूजा ठाकुर नजर आ रही हैं, दोनों की जोड़ी ने तहलका मचा दिया है. एक्ट्रेस येलो कलर का लहंगा पहने ग्लैमरस अंदाज़ और हॉट डांस मूव्स दिखा रही है, वहीं उनका देसी अंदाज और स्टाइलिश लुक कहर ढ़ा रहा है. गाने में पूजा ठाकु की एनर्जी और कॉन्फिडेंस देखने लायक हैं.
नए भोजपुरी सॉन्ग ‘ओढ़निया ओढ़ा के’ (Odhaniya Odha Ke) के म्यबिज वीडियो में पूजा ठाकुर ऑन स्क्रीन प्रेमी( अरविंद) को अपने करीब आने का इशारा करती दिख रही है और कह रही है कि .ओढ़नी को बहाना बनाकर चूम लेना, नथिया हटा के. गाने के लिरिक्स बेहद चटपटे हैं और म्यूजिक बेहद धमाकेदार है. वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू और पूजा ठाकुर के बीच रोमांटिक नोकझोंक फैंस का दिल जीत रही हैं. गाने को रिलीज हुए सिर्फ एक दिन हुए हैं, और इस गाने पर अब तक 30k से ज्यादा व्यू आ चुके हैं. साथ ही फैंस गाने पर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं.
बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के साथ ‘ओढ़निया ओढ़ा के’ (Odhaniya Odha Ke) गाने को शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज़ दी है. उनकी आवाज़ में गाया यह गाना लोगों के दिलों को छू रहा है. गाने के लिरिक्स राकेश त्रिपाठी ने लिखे हैं और म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है. गाने के कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी है और संपादक जितेंद्र सिंह जीतू हैं. इसके अलावा डीओपी का काम साहिल जे अंसारी ने संभाला है. गाने को डायरेक्ट लाल बाबू पंडित ने किया है और इसके निर्माता रोशन सिंह हैं.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…
IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…
IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…