<
Categories: हरियाणा

फरीदाबाद के कबाड़ व्यापारी ने ईमानदारी की मिसाल की पेश, ऐसे जीता पूरे सोशल मीडिया पर लोगों का दिल

हरियाणा के फरीदाबाद के कबाड़ व्यापारी (Scrap Dealer) खान साहब ने ईमानदारी (Honesty) की अनूठी मिसाल पेश की है. सोशल मीडिया (Social Media) पर हर कोई इनकी जमकर सरहाना कर रहा है.

Faridabad Latest News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद ही अनोखी खबर सामने आई है, जिसने समाज में इंसानियत और ईमानदारी की जड़ों को पहले के मुताबिक और भी ज्यादा मजबूत कर दिया है. दरअसल, ज्यादातर लोग कबाड़ को बेकार और मूल्यहीन समझकर बेच देते हैं, लेकिन कभी-कभी अनजाने में कीमती चीजें भी कचरे के साथ चली जाती हैं. लेकिन, ऐसा ही कुछ हरियाणा के फरीदाबाद के एक परिवार के साथ हुआ, जिनके पुरखों की निशानियां और मेहनत की कमाई यानी करीब 100 ग्राम सोने के गहने गलती से कबाड़ के साथ बाहर चले गए थे. 

तो वहीं, दूसरी तरफ जब परिवार को अपनी इस बड़ी चूक का अहसास हुआ, तो उनकी उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं. यहां तक की उन्हें लगा कि अब वो गहने कभी वापस नहीं मिलेंगे. लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी कि वह कबाड़ ‘खान साहब’ नाम के एक ईमानदार व्यापारी के पास पहुंचा था. जैसे ही खान साहब ने जब कबाड़ की छंटनी शुरू की, तो उन्हें वह गहनों का डिब्बा मिला. इतने सोने को देखकर किसी के भी मन में लालच आ सकता था, लेकिन खान साहब ने ईमानदारी का रास्ता चुना और तुरंत उस परिवार से संपर्क करने की कोशिश की. 

लालच पर भारी पड़ी इंसानियत

खान साहब ने बिना किसी देरी के उस परिवार को ढूंढ निकाला और उनके 100 ग्राम सोने के गहने पूरी सुरक्षा के साथ उन्हें वापस लौटा दिए. तो वहीं, गहने वापस पाकर परिवार की आंखों में खुशी के आंसू थे और उन्होंने खान साहब का धन्यवाद भी किया.  आज के दौर में जहां लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए बेईमानी पर उतारू हो जाते हैं, वहीं खान साहब की इस ईमानदारी ने यह साबित कर दिया कि आज भी इस दुनिया में ईमानदार लोगों की कमी नहीं है. 

यहां देखें वीडियो

लोगों ने की खान साहब की जमकर सरहाना

इस घटना की चर्चा अब पूरे फरीदाबाद में हो रही है और लोग खान साहब के इस कार्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं. तो वहीं, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने भी उनकी इस ईमानदारी को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया है. दरअसल, यह कहानी हमें सिखाती है कि ईमानदारी का मोल किसी भी सोने या चांदी से कहीं बढ़कर होता है.  खान साहब ने न सिर्फ परिवार को उनके गहने लौटाए, बल्कि समाज को ईमानदारी का एक उनोखा पाठ भी पढ़ाया है. 

Darshna Deep

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST