<

विजय हजारे में हार्दिक की ‘हार्ड-हिटिंग’… 1 ओवर में जड़े 5 छक्के, छक्कों की बरसात कर लगाया तूफानी शतक

Hardik Pandya Century: हार्दिक पांड्या ने बड़ौदा के लिए विदर्भ के खिलाफ तूफानी शतक लगाकर कोहराम मचा दिया है. हार्दिक ने सिर्फ 68 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 ही ओवर में 34 रन भी कूट दिए.

Hardik Pandya Century: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में तूफानी शतक लगा दिया है. 3 जनवरी यानी शनिवार को हार्दिक पांड्या बड़ौदा के लिए विदर्भ के खिलाफ मैच खेलने के लिए उतरे. इस मुकाबले में बड़ौदा की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. बड़ौदा के शुरुआती बल्लेबाज जल्दी ही आउट हो गए. टीम एक के बाद एक विकेट खो रही थी. बड़ौदा ने सिर्फ 71 रनों पर 5 विकेट खो दिया था. इसके बाद फिर 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए. उन्होंने अकेले के दम पर टीम की पारी को संभाला और एक छोर पर टिके रहे. हार्दिक ने विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की.

हार्दिक पांड्या ने शतक लगाकर बड़ौदा की टीम को संकट से उबारा. उन्होंने सिर्फ 68 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. हार्दिक ने बड़ौदा के लिए 92 गेंदों पर 133 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और 8 चौके लगाए.  उनका स्ट्राइक रेट 144 से ज्यादा का रहा. हार्दिक की इस पारी के दम पर बड़ौदा ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 293 रन बनाए.

1 ओवर में जड़े 5 छक्के

बड़ौदा की टीम ने 38 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे. इस दौरान क्रीज पर हार्दिक पांड्या 62 गेंदों पर 66 रन बनाए थे. इसके बाद 39वें ओवर के खत्म होने तक सिर्फ 2 मिनट में टीम का स्कोर 216 तक पहुंच गया. 39वें ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाज पर कहर बनकर टूट पड़े. उन्होंने 39वें ओवर की हर गेंद पर बाउंड्री लगाई, जिसमें 5 छक्के जड़े. हार्दिक ने उस ओवर में 5 छक्के और 1 चौका लगाकर 34 रन बटोरे. हार्दिक पांड्या ने विदर्भ के स्पिनर पार्थ रेखाड़े के ओवर में यह कारनामा किया. इसके बाद यश ठाकुर ने हार्दिक को अपने जाल में फंसाकर आउट किया.

मुश्किल हालात में बनाए रन

हार्दिक पांड्या का तूफानी शतक ऐसे समय पर आया, जब बड़ौदा को उसकी ज्यादा जरूरत थी. बड़ौदा की टीम ने अपने शुरुआती विकेट बहुत जल्दी खो दिए थे. टीम का कोई भी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े की नहीं छू पाया. इस बीच हार्दिक पांड्या की धमाकेदार पारी टीम के लिए काफी मददगार साबित हुई.

बड़ौदा की ओर से सलामी बल्लेबाज नित्या पांड्या ने 15 रन बनाए, जबकि अमित पासी जीरो पर आउट हो गए. इसके अलावा कप्तान क्रुणाल पांड्या भी सिर्फ 23 रन ही बना पाए. विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी जल्दी आउट हो गए. हार्दिक के आउट होने के बाद आखिर में महेश ने 14 गेंदों पर 18 रन और करन ने 11 गेंदों पर 13 बनाए. इससे टीम का स्कोर 300 के करीब पहुंचा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST