<

IND vs NZ: रोहित शर्मा बनाएंगे महारिकॉर्ड… गांगुली-सहवाग समेत ये ‘धुरंधर’ छूट जाएंगे पीछे

IND VS NZ ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में रोहित शर्मा बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन सकते हैं. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए रोहित शर्मा को सिर्फ 85 रनों की जरूरत है.

Rohit Sharma Eyes Major Record: भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा 11 जनवरी से एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर दिखाई देंगे. रविवार (11 जनवरी) से वडोदरा में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा, जिसमें रोहित शर्मा भी खेलते दिखाई देंगे. इस 3 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. रोहित शर्मा अच्छा फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी रोहित शर्मा का बल्ला गरजेगा. हाल ही में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी.

उससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा ने 2 अर्धशतक लगाए थे. इस सीरीज में भी वह अपने फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे. अगर रोहित शर्मा इस वनडे सीरीज में 85 रन बनाते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ ही पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का एक रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.

इस मामले में रोहित शर्मा बनेंगे नंबर-1

स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. रोहित से आगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली का नाम दर्ज है. अगर रोहित शर्मा कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में 85 रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ जाएंगे.
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 वनडे मैचों की 29 पारियों में 38.32 की औसत से 1,073 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित के बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक आए हैं. वहीं, रोहित शर्मा से ठीक आगे सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 32 वनडे मैच की 31 पारियों में 35.96 के औसत से 1,079 रन बनाए थे. रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 7 रन बनाते ही गांगुली को पीछे छोड़ देंगे.

सहवाग-अजहर को पीछे छोड़ने के लिए 85 रन की जरूरत

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 मैचों में 52.59 की औसत से 1,157 रन बनाए हैं. इस दौरान सहवाग ने 6 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं. वहीं, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 40 मैचों की 39 पारियों में 36.06 की औसत से 1,118 रन बनाए हैं. ऐसे में रोहित शर्मा को वीरेंद्र सहवाग और अजहर को पीछे छोड़ने के लिए 85 रनों की जरूरत है. रोहित शर्मा 85 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. इस लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर और दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 मैचों में 55.23 के औसत से 1,657 रन बनाए हैं. उनके पास सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने का मौका है. सचिन तेंदुलकर ने कीवी टीम के खिलाफ 42 मैच की 41 पारियों में 46.05 की औसत से 1,750 रन बनाए थे. कोहली को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 94 रनों की जरूरत है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का वनडे रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक कुल 120 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से 62 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं. इसके अलावा 52 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच टाई हुआ था. वहीं, 7 मुकाबलों में कोई रिजल्ट नहीं आया था.

ODI सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 11 जनवरी (वडोदरा)
दूसरा वनडे: 14 जनवरी (राजकोट)
तीसरा वनडे: 18 जनवरी (इंदौर) 

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST