<

T20 World Cup: हैरी ब्रूक ने रोहित-विराट को छोड़ा पीछे! टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले कप्तान

Harry Brook Century: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने सुपर-8 में पाकिस्तान के खिलाफ 51 गेंदों पर शतक लगाया.

Harry Brook Century In T20 WC: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने इतिहास रच दिया है. हैरी ब्रूक ने सुपर-8 के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोक दिया. हैरी ब्रूक ने सिर्फ 51 गेंदों पर शतक ठोक दिया. इंग्लिश कप्तान के शतक के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत में लड़खड़ाई, लेकिन फिर कप्तान हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला. हैरी ब्रूक ने ऐतिहासिक शतक लगाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई. हालांकि हैरी ब्रूक शतक बनाने के बाद आउट हो गए, लेकिन इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में 5 गेंद रहते ही 2 विकेट से मैच जीत लिया. इसी के साथ इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है. इस मुकाबले में हैरी ब्रूक ने ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

हैरी ब्रूक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 51 गेंदों पर शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. इसके पहले कोई भी कप्तान टी20 वर्ल्ड कप में शतक नहीं लगा पाया है. वहीं, हैरी ब्रूक इंग्लैंड की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. हैरी ब्रूक से पहले इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था, जबकि जोस बटलर ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ शतक ठोका था.

इतना ही नहीं, हैरी ब्रूक ने वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले क्रिस गेल ने साल 2010 में भारत के खिलाफ 98 रनों की कप्तानी पारी खेली थी.

इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

मंगलवार (24 फरवरी) को सुपर-8 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों पर 63 रन बनाए. इसके अलावा फखर जमां ने 25, बाबर आजम ने 25 और शादाब खान ने 23 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम ने 5 गेंद बाकी रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. शुरुआत में इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई थी. एक छोर से इंग्लैंड के विकेट गिरते रहे, लेकिन कप्तान हैरी ब्रूक दूसरी छोर पर मोर्चा संभाले रहे. हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा विल जैक्स ने 28 रन बनाए, जबकि सैम करन ने 16 रनों का योगदान दिया. इसकी बदौलत इंग्लैंड ने 2 विकेट से मैच जीत लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST