IND vs PAK: एशिया कप में भारत पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले कैसी दिखती है एशिया कप (ASIA CUP 2025) की प्वॉइंट्स टेबल (POINTS TABLE).
asia cup
ASIA CUP 2025 POINTS TABLE: एशिया कप (ASIA CUP 2025) का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच 14 सितंबर को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच का इंतज़ार पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं. भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपना-अपना पहला मैच जीत चुकी हैं. ऐसे में भारत-पाकिस्तान के सुपरहिट मुकाबले से पहले कैसा दिख रहा है एशिया कप (ASIA CUP 2025) का POINTS TABLE. चलिए देखते हैं.
कौन आगे, कौन पीछे?
एशिया कप में इस बार 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. एक ग्रुप में 4 टीमें हैं। ग्रुप–ए में जो चार टीमें हैं उनमें भारत, पाकिस्तान के साथ-साथ ओमान और UAE की टीम हैं। वहीं ग्रुप-बी में जो चार टीमें हैं उनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें है. अब इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच होना है, जो कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। तो इस बड़े मुकाबले से पहले प्वॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम आगे है-कौन सी पीछे हैं. इसके बारे में भी जान लेते हैं.
पिछड़ा पाकिस्तान, आगे है हिंदुस्तान
पहले बात करते हैं ग्रुप-ए की. इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने अपना पहला-पहला मैच जीत लिया है. ऐसे में दोनों टीमों के 2-2 अंक हो गए हैं, लेकिन बराबरी के अंक होने के बावजूद भी टीम इंडिया (TEAM INDIA) प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और पाकिस्तान नंबर-2 पर है. इसकी वजह है भारत का बेहतरीन रनरेट.

टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में UAE को सिर्फ 57 रनों पर समेट दिया. इसके बाद भारतीय बल्लेबाज़ों ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए सिर्फ 27 गेदों में मैच अपने नाम कर लिया. इसी वजह से टीम इंडिया का नेट रनरेट 10.483 है. वहीं पाकिस्तान को भी ओमान के खिलाफ बड़ी जीत मिली लेकिन उसका नेट रनरेट फिर भी 4.650 ही रहा. इसी वजह से बेहतरीन नेट रनरेट की वजह से भारत पहले पायदान पर है, तो पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है. वहीं तीसरे स्थान पर ओमान और चौथे नंबर पर UAE की टीम है.
भले ही प्वॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया टॉप पर हो और पाकिस्तान नंबर-2 पर हो, लेकिन इसके बावजूद भी भारत-पाकिस्तान (INDIA vs PAKISTAN) मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि दोनों ही टीमों में टी-20 के सूरमाओं की कोई कमी नहीं है. जहां टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), शुभमन गिल (Shubman Gill), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे खिलाड़ी हैं. तो वहीं पाकिस्तान की टीम भी सितारों से सजी हुई है. पाक की टीम में सैम अयूब (Saim Ayub), फखर जमां (Fakhar Zaman), शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) और हारिस रउफ (Haris Rauf) जैसे धुरंधर हैं.
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…