<

खतरों के बीच भी जज़्बा कायम, मुश्किल रास्तों को पार कर स्कूल पहुंचते हैं बुरहानपुर के बच्चे

Burhanpur News: बुरहानपुर के धुलकोट तहसील की ग्राम पंचायत झिरपांजरिया के हाथियाबारी फालिया में शिक्षा पाने की जिजीविषा दिल को छू लेने वाली है.

Burhanpur Education Struggle: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ज़िले की धुलकोट तहसील के ग्राम पंचायत झिरपांजरिया के हाथियाबारी फालिया से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो दिल को झकझोर देती है. यहां शिक्षा पाने की जिजीविषा और बच्चों का जज़्बा जितना प्रेरक है, उतना ही यह तस्वीर शासन-प्रशासन की लापरवाही पर भी गहरी चोट करती है.

नाले को पार कर स्कूल का सफ़र तय करते बच्चें और शिक्षक

इस फालिया में प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचना बच्चों और शिक्षकों के लिए आसान नहीं है. रोज़ाना उन्हें एक बहते नाले को पार करना पड़ता है, जो बरसात के दिनों में मौत का खतरा बन जाता है. भारी बस्ते उठाए छोटे-छोटे मासूम जब पानी की धार लांघते हैं, तो यह दृश्य शिक्षा की कीमत और उनकी मजबूरी दोनों को बयां करता है. कई बार बड़े बच्चे छोटे बच्चों को कंधों पर बैठाकर स्कूल पहुंचाते हैं.

स्कूल में कार्यरत शिक्षक भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं. उन्हें अपने वाहन गांव से दूर खड़े कर कीचड़ भरे रास्तों और नाले को पैदल पार करना पड़ता है. बावजूद इसके, वे बच्चों की पढ़ाई में कमी न आने देने का भरसक प्रयास करते हैं.

शिक्षा का जज़्बा – 100% उपस्थिति

गांव के इस स्कूल में 37 बच्चे दर्ज हैं. सबसे हैरानी की बात यह है कि तमाम खतरों और मुश्किलों के बावजूद यहां रोज़ाना शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज होती है. बच्चों का मानना है कि शिक्षा ही उनका भविष्य बदल सकती है, इसलिए वे किसी भी हाल में पढ़ाई छोड़ने को तैयार नहीं हैं.

खतरे के बावजूद न रुकने वाली लगन

ग्रामीण बताते हैं कि कई बार बच्चे नाले में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन अगले ही दिन वही बच्चे उसी उत्साह से स्कूल जाते हैं. माता-पिता की चिंता स्वाभाविक है, मगर वे बच्चों को रोक भी नहीं सकते क्योंकि उनका विश्वास है कि शिक्षा ही उनके बच्चों को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाएगी. ग्रामीण लगातार प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस नाले पर पुलिया या पक्का रास्ता बनाया जाए. लेकिन आज़ादी के 75 साल बाद भी हालात जस के तस हैं. यह केवल एक गांव की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे तंत्र की कार्यशैली पर सवाल उठाता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 13:06:34 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST