<
Categories: देश

भारत का हिंदू राष्ट्र होना क्यों जरूरी! धीरेंद्र शास्त्री ने समझाया, जानिए क्या बोले?

Hindu Rashtra: धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस पदयात्रा का कुल मार्ग तकरीबन 140 किलोमीटर का होगा. यात्रा का मुख्य मकसद गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, यमुना नदी की सफाई अभियान में तेज़ी लाना और श्री कृष्ण जन्मभूमि की प्रतिष्ठा स्थापित करना है.

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर 7 से 15 नवंबर तक पदयात्रा करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि भारत में पड़ोसी देशों जैसी स्थिति से बचने के लिए देश का हिंदू राष्ट्र होना ज़रूरी है. इस यात्रा के दरम्यान वे दिल्ली से वृंदावन तक पैदल यात्रा करेंगे.

कोई 5 तो कोई महज 13 दिन…ये हैं बिहार के सबसे कम कार्यकाल वाले CM, नाम जानकर चौंक जाएंगे!

पदयात्रा की रणनीति पर बैठक

पदयात्रा की रणनीति बनाने के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने वृंदावन में संतों, धर्मगुरुओं और तीर्थपुरोहितों के साथ बैठक की. इस बैठक में उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशवासियों के हृदय में हिंदू राष्ट्र की भावना जागृत करना है. साथ ही, सनातन एकता को बढ़ावा देने और ब्रज मंडल में मांस-मदिरा पर रोक लगाने की मांग को लेकर जनजागरण भी किया जाएगा.

यात्रा का मुख्य उद्देश्य

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस पदयात्रा का कुल मार्ग तकरीबन 140 किलोमीटर का होगा. यात्रा का मुख्य मकसद गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, यमुना नदी की सफाई अभियान में तेज़ी लाना और श्री कृष्ण जन्मभूमि की प्रतिष्ठा स्थापित करना है.

काशी विश्वनाथ के दर्शन

गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तर प्रदेश के काशी पहुँचे हैं. शनिवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए. उनके साथ संतोष दास सतुआ बाबा भी मौजूद थे. दर्शन के पश्चात् वे सतुआ बाबा आश्रम पहुँचे. यहाँ उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश में हुए तख्तापलट पर भी अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि नेपाल और बांग्लादेश की घटनाओं से भारत को सबक सीखना चाहिए. भारत को एक घोषित हिंदू राष्ट्र बनाना बेहद ज़रूरी है. उन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी की माँ के लिए की गई अभद्र टिप्पणी की आलोचना की और कहा कि किसी की भी माँ पर बोलना निंदनीय है. ऐसी टिप्पणी धूर्तता का प्रतीक है.

धीरेंद्र शास्त्री बिहार के गया जाएँगे

मीडिया से बातचीत में उन्होंने (धीरेन्द्र शास्त्री) ने यह भी कहा कि मैं बिहार के गया जा रहा हूँ. बिहार मेरा घर है, मैं चुनाव लड़ने नहीं जा रहा हूँ. पितरों का श्राद्ध करने के लिए गया जाना चाहिए.

दिवाली–छठ पर टिकट संकट! टिकट कांउटरों पर मचा हाहाकार, घर जाने को यात्री परेशान

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST