<

भारत-ऑस्ट्रेलिया नहीं… इन तीनों टीमों ने T2OI में बनाए 300+ रन, पड़ोसी देश भी लिस्ट में शामिल

Highest Team Total In T20I: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक किसी भी टीम ने 300 का आंकड़ा नहीं छुआ है. हालांकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 3 टीमें एक मैच में 300 से ज्यादा रन बना चुकी हैं. जानें किन देशों ने किया ये कारनामा...

Highest Team Total In T20I: 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत समेत अन्य सभी टीमें जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ है, जब किसी टीम 300 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज है. श्रीलंका की टीम ने टी20 विश्व कप पहले एडिशन में यह रिकॉर्ड बनाया था. श्रीलंकाई टीम ने उस वर्ल्ड कप के दौरान केन्या के खिलाफ 260 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. 2007 से लेकर अभी तक कोई भी देश श्रीलंका का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. हालांकि इस टी20 वर्ल्ड कप में कई ऐसी टीमें हैं, जो इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं. भारतीय टीम में इस वर्ल्ड कप में 300 से ज्यादा रन बनाने का दम है. भारत ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा स्कोर 297 का बनाया है, जो 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था. भारत अभी तक T20I में 300 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाई है. हालांकि भारत के अलावा 3 अन्य ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 300 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है. आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वे टीमें…

नेपाल

भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने सबसे पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 300 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. साल 2023 में नेपाल ने एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन ठोक दिए थे. इस मुकाबले में कुशल मल्ला ने सिर्फ 34 गेंदों पर तूफानी शतक लगाया था. साथ ही दीपेंद्र सिंह ऐरी ने महज 9 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. इस मुकाबले में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 314 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था.

जिम्बाब्वे

T20I इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम दर्ज है. जिम्बाब्वे ने अक्टूबर 2024 में गाम्बिया के खिलाफ टी20 मैच में 4 विकेट खोकर 344 रन बना दिए थे. इसी मुकाबले में सिकंदर रजा ने सिर्फ 33 गेंदों पर शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. इस मैच में जिम्बाब्वे ने गाम्बिया को 290 रनों से हराया था.

इंग्लैंड

नेपाल और जिम्बाब्वे के अलावा इंग्लैंड भी यह कारनामा कर चुकी है. पिछले साल सितंबर में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 304 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. उस मुकाबले में फिल साल्ट ने 60 गेंदों पर 141 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. इसके अलावा जॉस बटलर ने 30 गेंदों पर 83 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस मुकाबले में ऐसा पहली बार हुआ था जब दो प्रमुख क्रिकेट देशों (Full Members) के बीच हुए टी20 मैच की एक पारी में 300 से ज्यादा रन बने थे.

300 से चूक गई थी भारत

भारतीय टीम अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 300 रनों के स्कोर तक नहीं पहुंच पाई है. हालांकि साल 2024 में टीम इंडिया इस आंकड़े को छू सकती थी, लेकिन सिर्फ 3 रन से चूक गई. अक्टूबर, 2024 में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया था. उस मुकाबले में संजू सैमसन ने 47 गेंदों पर 111 रनों शतकीय पारी खेली थी, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों पर 75 रन बनाए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हर 8वें पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम! मर्दों में क्यों बढ़ रहा बांझपन? ऐसे बूस्ट करें फर्टिलिटी

Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…

Last Updated: April 5, 2026 20:27:57 IST

जेल जाने से बाल-बाल बचीं सपना चौधरी! लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, बोलीं-‘मैं सही हूं’

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…

Last Updated: April 5, 2026 19:35:45 IST

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में बेस्ट है खीरे का रायता, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…

Last Updated: April 5, 2026 18:58:37 IST

सनी देओल ने सरिंदर सरताज संग की मस्ती, फैंस को पसंद आई ये खास झलक; देखें फोटोज

Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…

Last Updated: April 5, 2026 18:53:22 IST

Kal Ka Panchang 6 April 2026: कल क्या है खास, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का सटीक समय

Kal  ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…

Last Updated: April 5, 2026 18:22:22 IST