<

वर्कआउट के लिए समय नहीं? शमिता शेट्टी का स्टेयर कार्डियो हैक मिनटों में करता है फैट बर्न, जान लें फिट बॉडी का पूरा फॉर्मूला

Shamita Shetty: अगर आप भी रोज कहते हैं कि 'एक्सरसाइज के लिए टाइम ही नहीं मिलता', तो शमिता शेट्टी का ये आसान फिटनेस टिप आपके बहुत काम आ सकता है. शमिता ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा कार्डियो हैक शेयर किया है, जिसे अपनाने के लिए न जिम चाहिए और न ज्यादा समय,आइए जानते हैं इस हैक के बारे में.

Shamita Shetty Weight Loss Trick: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग यही शिकायत करते हैं कि उनके पास एक्सरसाइज के लिए समय नहीं है. ऑफिस, घर की जिम्मेदारियों के बीच फिटनेस अक्सर पीछे छूट जाती है. लेकिन एक्ट्रेस और फिटनेस लवर शमिता शेट्टी ने एक ऐसा आसान उपाय बताया है, जिसे अपनाने के लिए न तो जिम की जरूरत है और न ही ज्यादा वक्त निकालना पड़ेगा.

शमिता शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सिंपल कार्डियो ट्रिक शेयर की है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो खुद को बहुत बिजी मानते हैं. उनका कहना है कि जब जिम जाना मुश्किल हो जाए, तो रोजमर्रा की छोटी आदतों को ही एक्सरसाइज में बदला जा सकता है.

शमिता शेट्टी का फिटनेस फॉर्मूला क्या है?

शमिता शेट्टी के मुताबिक, ‘सीढ़ियां चढ़ना’ एक बेहतरीन और असरदार कार्डियो एक्सरसाइज है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, जब जिम जाने का समय न मिले, तो ये आसान लेकिन प्रभावी कार्डियो ट्राई करें.सीढ़ियां चढ़ना ऐसा एक्सरसाइज है, जिसे कोई भी अपने घर, ऑफिस या अपार्टमेंट में आसानी से कर सकता है. इसके लिए किसी खास इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती और इसे दिन में कई बार किया जा सकता है. लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना एक छोटी आदत है, लेकिन इसका असर सेहत पर बड़ा होता है.

सीढ़ियां चढ़ने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सीढ़ियां चढ़ने से हार्ट और लंग्स मजबूत होते हैं और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. यह एक्सरसाइज हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है.इसके अलावा, सीढ़ियां चढ़ने से पैरों और शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हड्डियों की सेहत भी बेहतर होती है. नियमित रूप से इसे करने से शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ती.

एक्सरसाइज करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

सीढ़ियां चढ़ते समय सही पॉश्चर बनाए रखना बहुत जरूरी है. पीठ सीधी रखें, कंधों को ढीला रखें और जल्दीबाजी से बचें. अगर किसी व्यक्ति को पहले से दिल की बीमारी, सांस फूलने की समस्या या जोड़ों में दर्द रहता है, तो इस एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.खासतौर पर बुजुर्ग लोग या लंबे समय से फिजिकली एक्टिव न रहने वाले लोग धीरे-धीरे इसकी शुरुआत करें. सही तरीके और सावधानी के साथ किया गया यह आसान कार्डियो एक्सरसाइज आपकी फिटनेस को बेहतर बना सकता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

IPL 2206: चोट के बावजूद टीम को मजबूत रखा, तीन हार के बाद अच्छी वापसी, अश्विन ने CSK को जमकर सराहा

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर…

Last Updated: May 16, 2026 19:09:56 IST

Video: सांप को कंट्रोल करने चला था युवक, पूंछ पकड़कर घसीटने के दौरान पैर में डंसा तो निकल गई चीखें

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है. जो गुजरात के…

Last Updated: May 16, 2026 16:37:36 IST

खुद धूप में जलती रही मां, बच्चों पर नहीं आने दी तपिश! ममता की तस्वीर ने भावुक किया देश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां का वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है.…

Last Updated: May 16, 2026 16:35:43 IST

IPL 2026: ऑरेंज कैप के लिए सुदर्शन-क्लासेन में जंग, विराट कोहली भी रेस में शामिल, पर्पल कैप किसके पास?

IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में साईं सुदर्शन…

Last Updated: May 16, 2026 15:00:49 IST

‘मौत के बाद भी चलता रहा इलाज!’ बोकारो अस्पताल पर गंभीर आरोप, 4 दिन के मासूम की मौत पर बवाल

Viral Video: झारखंड के बोकारो स्थित एक अस्पताल पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. दावा…

Last Updated: May 16, 2026 13:59:17 IST