<

BCCI ने टीम इंडिया को दिए 131 करोड़, किस खिलाड़ी के खाते में कितने पैसे आएंगे? गौतम गंभीर भी होंगे मालामाल

बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया को 131 करोड़ की राशि दी गई. जो खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ, सहयोगी स्टाफ के बीच भी बांटी जाएगी. हालांकि, इस इनाम में सबसे बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों को मिलने वाला है. आइए जानते हैं किसे कितने पैसे मिल सकते हैं.

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World cup 2026) जीतने के बाद टीम इंडिया पर पैसों की भी बारिश होने जा रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) ने चैंपियन टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के बोनस का ऐलान किया है. यह राशि खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ, सहयोगी स्टाफ के बीच भी बांटी जाएगी. हालांकि, इस इनाम में सबसे बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों को मिलने वाला है. आइए जानते हैं किसे कितने पैसे मिल सकते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक टीम के 15 खिलाड़ियों में से हर खिलाड़ी को करीब 5 करोड़ रुपये मिलेंगे. यानी कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत पूरी टीम को बराबर इनाम दिया जाएगा. इसके अलावा भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को भी करीब 5 करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आई है. वहीं, अन्य स्टाफ को उनकी रैकिंग के अनुसार पैसे दिए जाएंगे.

कोचिंग स्टाफ के सदस्यों को रैंकिग के अनुसार मिलेंगे पैसे

कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों को भी अच्छी रकम मिलेगी. जानकारी के अनुसार बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच और क्षेत्ररक्षण कोच सहित बाकी कोचिंग स्टाफ को करीब 2.5 करोड़ रुपये प्रति व्यक्ति दिए जाएंगे. वहीं टीम के साथ काम करने वाले सहयोगी स्टाफ जैसे फिजियोथेरेपिस्ट, ट्रेनर, ताकत और फिटनेस कोच, वीडियो विश्लेषक और लॉजिस्टिक टीम के सदस्यों को लगभग 2 करोड़ रुपये प्रति व्यक्ति मिलने की संभावना है.

आईसीसी ने भी दिए करोड़ों रुपए

खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.48 करोड़ रुपये) की प्राइज़ मनी दी गई. यह रकम पिछले एडिशन की तुलना में काफी ज्यादा है. पिछले सेशन में विजेता टीम को करीब 2.34 मिलियन डॉलर ही मिले थे. वहीं फाइनल हारने के बावजूद न्यूजीलैंड को भी अच्छी-खासी इनामी राशि मिली. रनर-अप रहने पर न्यूज़ीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 14.65 करोड़ रुपये) का इनाम दिया गया है.
Satyam Sengar

Recent Posts

कब लागू हुआ था पहला पे कमिशन? कितनी बढ़ी थी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

Pay Commission History: जनवरी 1946 में श्रीनिवास वरदाचारी की चेयरमैनशिप में बना पहला पे कमीशन…

Last Updated: March 31, 2026 11:02:45 IST

Best Cars Under 7 Lakh: 7 लाख के बजट लेनी है कार, ये रहे शानदार विकल्प, फीचर्स भी हैं दमदार!

Best Cars Under 7 Lakh: भारतीय बाज़ार में कई शानदार कारें मौजूद हैं, जिनमें से…

Last Updated: March 31, 2026 10:51:26 IST

Breathing Problem: काम के दौरान सांस फूलती है? क्यों हो सकता है खतरनाक, बचाव के आसान उपाय

Shortness Of Breath: अक्सर सीढ़ियां चढ़ते समय या तेज दौड़ या ज्यादा शारीरिक गतिविधियों के…

Last Updated: March 31, 2026 10:50:36 IST

Mahavir Jayanti 2026: आज के दिन जानें भगवान महावीर के वो उपदेश जो बदल सकते हैं आपकी सोच

Mahavir Jayanti 2026: इस वर्ष महावीर जयंती का पर्व मंगलवार यानी आज मनाया जा रहा…

Last Updated: March 31, 2026 10:49:45 IST

आज चांदी का भाव 31 मार्च 2026: चांदी के दाम पर बड़ा सस्पेंस! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा भारी झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: March 31, 2026 10:43:43 IST

Delhi Gold Price: आज सोना देगा मुनाफा या कराएगा नुकसान? दिल्ली के रेट्स ने बढ़ाई धड़कनें

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: March 31, 2026 10:43:11 IST