<

ICC ने महिला टी20 विश्व कप 2026 शेड्यूल का ऐलान किया, 12 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट, भारत-पाकिस्तान का मैच कब?

ICC Women’s T20 World Cup 2026 Schedule: आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2026 (Women's T20 World Cup 2026) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा.

नई दिल्ली. आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2026 (Women’s T20 World Cup 2026) का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है. यह टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा. इस बार कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे यह महिला टी20 विश्व कप का अब तक का सबसे बड़ा सेशन होगा. टूर्नामेंट का पहला मैच 12 जून को खेला जाएगा, जिसमें मेजबान इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम से होगा. भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम 14 जून को आमने सामने होगी.
फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला जाएगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ करेगी. यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जाएगा और इस पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर रहेगी. भारत और पाकिस्तान की राइवलरी का इतिहास पुराना रहा है. इस मुकाबले का पूरी दुनिया बेसब्री से इंतजार करेगी.

भारत के मैच कब कब?

भारत को ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीमें भी शामिल हैं. भारत अपने अन्य ग्रुप मैच नीदरलैंड (16 जून), दक्षिण अफ्रीका (21 जून), बांग्लादेश (25 जून) और ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (28 जून) के खिलाफ खेलेगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच लॉर्ड्स में होगा. टूर्नामेंट में दो ग्रुप होंगे और हर ग्रुप से टॉप टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल 30 जून और 2 जुलाई को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 5 जुलाई को होगा.

ग्रुप बी में कौन कौन

महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह टूर्नामेंट काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. ग्रुप बी की बात करें तो  इसमें वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉलैंड की टीम को रखा गया है. यह टूर्नामेंट 5 जुलाई तक खेला जाएगा. फाइनल और सेमीफाइनल को मिलाकर टूर्नामेंट में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे. देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

कच्चे तेल में 9% की गिरावट, भारत के लिए राहत की खबर, क्या अब कम होगी महंगाई की मार?

अमेरिकी चुनाव के बाद ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीद से कच्चे तेल में करीब…

Last Updated: November 5, 2026 08:47:23 IST

Hindu Population in World: भारत नहीं… दुनिया के इस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा हिंदू; लिस्ट में कौन-सा देश किस नबंर पर?

Hindu Population Countries in World: दुनिया के कई देशों में हिंदू धर्म को मानने वाले…

Last Updated: November 5, 2026 08:32:34 IST

UP Crime News: 10 साल पहले की लव मैरिज, फिर आधी रात पति ने ससुर को किया फोन; सुबह पहुंचे तो देखा खून से लथपथ कमरा

UP Crime News: 10 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती का रिश्ता दर्दनाक अंत…

Last Updated: November 5, 2026 07:27:16 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आज कितनी है 1 लीटर की कीमत?

Petrol Diesel Price 5 November 2025: 5 नवंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए.…

Last Updated: November 5, 2026 06:56:52 IST

Delhi NCR Weather Today: सुबह ठंडक, दोपहर में गर्मी और हवा में जहर! जानिए दिल्ली-NCR में आज का पूरा मौसम अपडेट

Delhi NCR Weather 5 November 2026: दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ और धूप वाला रहेगा.…

Last Updated: November 5, 2026 06:43:05 IST