<

कौन हैं इमरान ख्वाजा? जिनके कंधों पर भारत-पाकिस्तान मैच विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी; पीसीबी की मांगों पर आईसीसी ने दिया ये जवाब

आईसीसी-पीसीबी मीटिंग: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू हो चुका है. लेकिन ये अब तक तय नहीं हो पाया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा या नहीं. पीसीबी की मांगों को आईसीसी ने नकार दिया है.

ICC-PCB Meeting: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर अनिश्चितता के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब जानकारी सामने आ रही है कि आईसीसी ने पीसीबी के सभी मांगों को रिजेक्ट कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईसीसी और पीसीबी के अधिकारी 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर बीच का रास्ता निकालने पर काम कर रहे थे. इसको लेकर आईसीसी ने अपने डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा को जिम्मेदारी दी थी.

टेलीकॉम एशिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीसीबी ने इस प्लेटफॉर्म और ICC के सीनियर अधिकारियों जिसमें ICC के डिप्टी चेयर इमरान ख्वाजा भी शामिल थे, के साथ एक बंद कमरे में हुई मीटिंग का इस्तेमाल अपनी तीन अहम मांगों को रखने के लिए किया. साथ ही उन्होंने आईसीसी पर बीसीसीआई के बढ़ते प्रभाव और यह क्रिकेट इकोसिस्टम को कैसे प्रभावित कर रहा है, इस पर भी अपनी चिंताएं जताईं.

पीसीबी ने आईसीसी के सामने कौन-कौन सी मांगें रखी?

आईसीसी के प्रतिनिधियों के सामने पीसीबी चीफ ने 3 प्रमुख मांगें रखी थी. जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर द्विपक्षीय सीरीज हो, रेवेन्यू शेयर में बढ़ोतरी की जाए और भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सभी आगामी मैचों में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाएं. ताजा रिपोट्स के मुताबिक जानकारी सामने आ रही है कि आईसीसी ने पीसीबी की कुछ मांगों के बारे में कुछ प्लान किया है, जिसमें बांग्लादेश को मुआवजा, बाहर होने के बावजूद भागीदारी शुल्क और भविष्य के ICC इवेंट्स के लिए पाकिस्तान के होस्टिंग अधिकार शामिल हैं.

द डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईसीसी के पास बांग्लादेश को मुआवजे के तौर पर देने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन यह सुनिश्चित करेगा कि उसे ICC की कमाई से पूरा हिस्सा मिले.

T20 World Cup: अश्विन के रिकॉर्ड पर अर्शदीप सिंह की नजर, टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने से कुछ कदम दूर

कौन हैं इमरान ख्वाजा?

आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा को भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को सुलझाने का जिम्मा दिया गया था. इमरान ख्वाजा सिंगापुर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि हैं और आईसीसी में लंबे समय से पावर ब्रोकर रहे ख्वाजा को संगठन में एक दुर्लभ न्यूट्रल व्यक्ति के तौर पर देखा जाता है. फुल और एसोसिएट दोनों सदस्य देश उनका सम्मान करते हैं और उन पर भरोसा करते हैं. उनका काम सीधा है, फिर भी राजनीतिक रूप से बहुत संवेदनशील हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ पर्दे के पीछे बातचीत करना और वर्ल्ड कप शेड्यूल में भारत-पाकिस्तान मैच को बनाए रखने का जिम्मा इमरान के कंधे पर ही था. 

SCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में इटली को मिली करारी हार, स्कॉटलैंड ने जीत दर्ज कर रचा इतिहास; माइकल लीस्क बने हीरो

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Delhi Gold Price 12 April: आज दिल्ली में सोना महंगा या सस्ता? जानिए आज का लेटेस्ट गोल्ड रेट

Delhi Gold Price 12 April: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152990 रुपये प्रति…

Last Updated: April 12, 2026 10:48:34 IST

‘धुरंधर 2’ के आगे सुस्त पड़ी ‘डकैत’, शनिवार के दिन रणवीर सिंह ने मारी बाजी; क्या रही फिल्मों की कमाई?

Box Office: इन दिनों थिएटर्स में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' और…

Last Updated: April 12, 2026 10:43:46 IST

ट्रेन छूटने पर यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन को किया कॉल, 2 घंटे रुकी रही ‘पंजाब मेल एक्सप्रेस’, जाना पड़ा जेल

कोलकाता में रहने वाला एक यात्री प्रदीपन भट्टाचार्य हावड़ा जंक्शन से दिल्ली जाने के लिए…

Last Updated: April 12, 2026 10:32:52 IST

IPL 2026: CSK-DC मैच में ग्लव्स ड्रामा! ट्रिस्टन स्टब्स ने फेंका हेलमेट, अंपायर से भिड़े नीतीश राणा

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान अंपायर और…

Last Updated: April 12, 2026 10:16:24 IST

Nari Shakti Vandan Act: पीएम मोदी ने सभी दलों को लिखी चिट्ठी, महिला आरक्षण बिल पर मांगा समर्थन, क्या बनेगी बात?

Nari Shakti Vandan Act: प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर ‘नारी शक्ति…

Last Updated: April 12, 2026 10:32:56 IST