<
Categories: क्रिकेट

SRH vs DC predicted playing XI: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी SRH, दिल्ली के ये ये ‘सूरमा’ बिगाड़ेंगे हैदराबाद का खेल? देखें संभावित प्लेइंग-11

SRH vs DC predicted playing XI: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी SRH लेकिन क्या दिल्ली के सूरमा हैदराबाद का किला भेद पाएंगे? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और मैच की हर बड़ी अपडेट.

SRH vs DC  predicted playing XI: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इस समय जीत के रथ पर सवार है और अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. लगातार दो जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है खासकर पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 194 रनों का सफलतापूर्वक बचाव करने के बाद. उस जीत में ईशान मलिंगा, नीतीश रेड्डी, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार की गेंदबाजी का बड़ा हाथ रहा. हालांकि प्रफुल्ल हिंगे का पिछला मैच कुछ खास नहीं रहा लेकिन आखिरी ओवर में उनका संयम टीम के लिए एक पॉजिटिव साइन है.

हैदराबाद की चुनौती

SRH के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी बैटिंग में उतार-चढ़ाव है. अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी आक्रामक तो है, लेकिन भरोसेमंद साबित नहीं हो पा रही है. इसकी वजह से सारा दबाव ऑरेंज कैप होल्डर हेनरिक क्लासेन पर आ जाता है. अगर दिल्ली को हराना है, तो ईशान किशन और मिडिल ऑर्डर को जिम्मेदारी उठानी होगी.

दिल्ली कैपिटल्स: वापसी की तलाश

टेबल पर पांचवें नंबर पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दो हार के बाद आरसीबी को हराकर जोरदार वापसी की है. टॉप ऑर्डर लड़खड़ाने के बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला तो वहीं डेविड मिलर ने मैच फिनिश कर अपनी पिछली गलतियों की भरपाई की. दिलचस्प बात यह है कि हैदराबाद के मैदान पर दिल्ली का रिकॉर्ड शानदार रहा है. पिछले तीन मैचों में से दो में दिल्ली ने बाजी मारी है.

संभावित प्लेइंग इलेवन (Predicted Playing XIs)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन/हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा

दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, अकीब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST