India vs New Zealand WC Final 2026: रविवार (08 मार्च, 2026) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि पिच गेंदबाजों या बल्लेबाजों किसके लिए फायदेमंद होगी और आज का मौसम कैसा रहेगा?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में वेदर रिपोर्ट और पिच रिपोर्ट के बारे में जानते हैं.
IND vs NZ WC Final 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है. जहां आज टीम इंडिया न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां टीम इंडिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला हार चुकी है और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले बेहद बुरी तरह हार गई थी. जिसकी वजह से टीम इंडिया इस टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर थी.
हालांकि टीम इंडिया अपने 2 मुकाबलों को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. जहां इंग्लैंड को बेहद करीबी मुकाबले में 7 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची है. जहां न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की खेलने की सतह बल्लेबाजों के लिए एक अच्छा बैटिंग ट्रैक मानी जाती है और बड़े फाइनल में इसके ऐसे ही रहने की संभावना है, क्योंकि पिच में काली मिट्टी के मुकाबले लाल मिट्टी ज्यादा है, जिससे बल्लेबाजों को अपने शॉट खेलने का मौका मिलेगा. लाल मिट्टी की सतह पर फ्री-फ्लोइंग स्ट्रोक प्ले और सही बाउंस मिलेगा, जो एक हाई स्कोरिंग मैच के लिए अच्छा होगा.
एक्यूवेदर ऐप के मुताबिक, रविवार को सुबह तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा और मौसम धुंधला और बहुत गर्म रहने की उम्मीद है. दोपहर बाद तापमान 41 डिग्री तक बढ़ जाएगा और फिर शाम को 29 डिग्री तक गिर जाएगा और मैच शुरू होने तक मौसम साफ और गर्म रहने की उम्मीद है. हालांकि, एक अच्छी बात है कि अहमदाबाद में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है.
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव
टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.
गृह मंत्रालय की I4C विंग ने साइबर ठगों पर बड़ी डिजिटल स्ट्राइक की है. 8…
Kal ka Panchang 26 March 2026: कल 31 मार्च 2026, मंगलवार का दिन है. हिंदू…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की एक वीडियो वायरल हो…
Barkat Arora: बरकत अरोड़ा इंटरनेट की दुनिया में काफी मशहूर हैं. वह सोशल मीडिया पर…
CSK vs RR Match: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में एक रोमांचक मुकाबले…
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Date & Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल इस…