Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Rang Panchami 2026: रंगों का त्योहार होली खत्म होने के कुछ दिन बाद 'रंग पंचमी' का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार यह त्योहार 'चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि' को मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी और विशेष रूप से 'लड्डू गोपाल'की पूजा का खास महत्व माना जाता है.
रंग पंचमी पर लड्डू गोपाल को क्या चढ़ाएं?
Rang Panchami 2026 bhog: रंग पंचमी का दिन भगवान कृष्ण की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करने तथा प्रिय भोग अर्पित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. अगर संभव हो तो इन पांच चीजों में से किसी भी एक या सभी का भोग लड्डू गोपाल को जरूर लगाएं.देश के कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रंग पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां बांटते हैं और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन सही विधि से पूजा करने और प्रिय भोग अर्पित करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है.
साल 2026 में रंग पंचमी का पर्व 8 मार्च को यानी आज मनाया जाएगा. ऐसे में अगर आप भी लड्डू गोपाल की विशेष पूजा करना चाहते हैं, तो इस दिन उन्हें उनकी पसंद की कुछ चीजों का भोग जरूर लगाएं. आइए जानते हैं कौन-कौन से भोग भगवान कृष्ण को प्रसन्न कर सकते हैं.
भगवान श्रीकृष्ण को बचपन से ही ‘माखन और मिश्री’ बहुत प्रिय माने जाते हैं. इसलिए रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग जरूर लगाना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि इससे भगवान कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना बढ़ती है.
रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल को ‘दूध, चावल और चीनी से बनी खीर’ अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. खीर को भगवान कृष्ण का प्रिय प्रसाद माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन खीर का भोग लगाने से घर में खुशहाली, शांति और समृद्धि बनी रहती है.
इस पावन दिन लड्डू गोपाल को ‘पंचामृत’ अर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है. पंचामृत बनाने के लिए आमतौर पर दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल का उपयोग किया जाता है. पूजा के समय इसमें ‘तुलसी के पत्ते’ जरूर डालें, क्योंकि तुलसी के बिना भगवान कृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है.
भगवान कृष्ण की पूजा में ‘पंजीरी’ भी खास महत्व रखती है. इसे गेहूं के आटे, घी और चीनी से तैयार किया जाता है. स्वाद और पोषण बढ़ाने के लिए इसमें सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, किशमिश, नारियल, इलायची और मखाने भी मिलाए जाते हैं. मान्यता है कि पंजीरी का भोग लगाने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है.
Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…
Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…
दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…
अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…