<

IND vs NZ T20 WC Final: वरूण की जगह पर कुलदीप? फाइनल मुकाबले के लिए कैसा रहेगा टीम इंडिया का संभावित प्लेइंग इलेवन

India vs New Zealand Final: आज अहमदाबाद के नरेेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज के मैच में दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकता है?

IND vs NZ WC Final 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है. आज यानी रविवार (08 मार्च, 2026) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. जहां टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि टीम इंडिया का संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकता है. दुनिया के नंबर वन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती पिछले दो-तीन मैच से खासे महंगे साबित हो रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह पर आज कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है.

इसके अलावा, टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा के बल्ले से रन नहीं आना भी टीम इंडिया के लिए एक समस्या बनी हुई है. हालांकि, फाइनल मैच में अभिषेक शर्मा की जगह पर किसी और को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना बेहद कम है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव

IND vs NZ: टीम इंडिया के 11 योद्धा, भारत को फिर से चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी, क्या दिलाएंगे तीसरा खिताब?

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड की टीम अपने प्लेइंग इलेवन में छेड़छाड़ बिल्कुल भी नहीं करना चाहेगी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उस हिसाब से न्यूजीलैंड के प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है.

टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बात करें तो यहां टी20 इंटरनेशनल के कुल 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं तो सिर्फ चार बार ही टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर देखा जाए तो वह 190 से 195 रनों के बीच का देखने को मिलता है. ऐसे में इस आंकड़े के हिसाब से कहा जा सकता है कि टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना एक बेहतरीन फैसला होगा. वैसे भी टारगेट का पीछा करने के दौरान स्कोरबोर्ड का दबाव तो रहता ही है. ऐसे में टीम इंडिया को सेमीफाइनल की तरह पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहिए और फिर उसे डिफेंड करना चाहिए.

T20 WC 2026: फाइनल जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी? रनर अप पर भी होगी पैसों की बारिश, ENG-SA भी मालामाल

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Dubai Trip Budget: लाखों नहीं, इतने रुपये में हो जाएगी 7 दिन की दुबई ट्रिप, फ्लाइट से होटल तक जानें पूरा खर्च

Dubai Trip Budget: दुबई घूमने के लिए जरूरी नहीं कि लाखों रुपये खर्च किए जाएं.…

Last Updated: September 12, 2026 22:23:20 IST

When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर ग्रहों की खास चाल, बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा. इस बार…

Last Updated: September 12, 2026 21:51:17 IST

भाई का फोन नहीं उठा रहे थे एयरलाइन कैप्टन, होटल का कमरा खुला तो उड़ गए होश…डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Delhi Hotel Captain death: दिल्ली के वसंत कुंज स्थित होटल द ग्रैंड में एक एयरलाइन…

Last Updated: September 12, 2026 20:57:41 IST

England Pakistan Test Series: पाकिस्तान को इंग्लैंड में मिली करारी शिकस्त, 3-0 से सूपड़ा साफ कर अंग्रेजों ने दिखाया बाहर का रास्ता!

England Pakistan Test Series: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को…

Last Updated: September 12, 2026 19:40:05 IST

Kanpur: प्रेमी संग इश्क लड़ा रही थी मां, 14 साल के बेटे ने देख लिया, गला घोंटकर बेटे की कर दी हत्या

UP Crime: कानपुर के एक किशोर की कथित तौर पर उसकी मां और उसके प्रेमी…

Last Updated: September 12, 2026 19:24:40 IST