<
Categories: बिज़नेस

‘शार्क टैंक इंडिया 5’ में नमिता थापर का तीखा कमेंट, उद्यमी के बिजनेस मॉडल पर उठाए सवाल; दे डाली बंद करने की सलाह

Shark Tank India 5: इन दिनों बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया 5' का प्रसारण किया जा रहा है. इसके हालिया एपिसोड में क्रिएटिव माइंड,निहाल रहेजा ने अपने ब्रांड स्टब के बारे में बताया. लेकिन इस बिजनेस आइडिया ने नमिता ठाकुर को प्रभावित नहीं किया.

Shark Tank India Season 5: बिजनेस रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में क्रिएटिव माइंड के संस्थापक निहाल रहेजा ने अपने ब्रांड ‘स्टब’ के बारे में जजों के पैनल को जानकारी दी. हालांकि उनका बिजनेस आइडिया नमिता थापर को पसंद नहीं आया. उन्होंने इसे बंद करने की सलाह डे डाली. पढ़ें पूरी खबर. 

क्या था निहाल रहेजा का बिजनेस आइडिया?

शार्क टैंक इंडिया के हालिया एपिसोड में संस्थापक निहाल रहेजा ने अपने पॉकेट एशट्रे ब्रांड ‘स्टब’ को पेश किया. धर्मशाला के रहने वाले निहाल ने बताया कि उन्हें जापान की यात्रा के दौरान यह आइडिया आया. उन्होंने देखा कि वहां लोग अपना कचरा अपने साथ ही रखते हैं, जिससे उन्हें भारत में पॉकेट एशट्रे लॉन्च करने का विचार मिला. उन्होंने अपने बिजनेस के लिए 5% हिस्सेदारी के बदले 25 लाख रुपये की मांग की. निहाल ने बताया कि उनके उत्पाद की कीमत 349 रुपये है और उन्होंने इस साल जनवरी में ही इस कारोबार की शुरुआत की है.

‘यह गंभीर बिजनेस नहीं है’

शो के दौरान सभी शार्क्स निहाल के ब्रांड के जरिए भारत को स्वच्छ रखने की उनकी सोच से प्रभावित हुए, लेकिन सभी का मानना था कि यह कोई बड़ा या गंभीर बिजनेस नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि आमतौर पर भारत में लोग अपने कचरे को खुद उठाने के प्रति ज्यादा सजग नहीं होते. ऐसे में 349 रुपये का उत्पाद खरीदकर लोगों से अपना कूड़ा खुद उठाने की उम्मीद करना काफी मुश्किल है. 

नमिता थापर ने क्या कहा?

नमिता थापर ने निहाल के इस बिजनेस आइडिया पर कहा, ‘मैं इससे सहमत नहीं हूं. मेरा मानना है कि हमें आपको यह कारोबार बंद करने की सलाह देनी चाहिए. कंपनियों ने पीरियड पैड के लिए डिस्पोजेबल कवर भी बनाए हैं, लेकिन बड़ी संख्या में महिलाएं इसका इस्तेमाल नहीं करतीं. इससे पता चलता है कि भारत में इस तरह की चीजों को लेकर जागरूकता अभी कम है. इसलिए मेरी सलाह है कि आप इस बिजनेस को बंद कर दें और पर्यावरण के लिए कुछ करने की अपनी अच्छी सोच को किसी दूसरे क्षेत्र में लगाएं.’

एक नजर ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 5’ पर

अगर शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 के शार्क की बात करें, तो इस सीजन में विनीता सिंह (शुगर कॉस्मेटिक्स), अनुपम मित्तल (शादी डॉट कॉम), नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स), अमन गुप्ता (बोट लाइफस्टाइल), कुणाल बहल (टाइटन कैपिटल), रितेश अग्रवाल (ओयो) और विराज बहल (वीबा फूड्स) शामिल हैं. इसके अलावा मोहित यादव (मिनिमलिस्ट), शैली मेहरोत्रा (फिक्सडर्मा), कनिका टेकरीवाल (जेटसेटगो), अमित जैन (कार देखो), वरुण अलाघ (मामाअर्थ), प्रथम मित्तल (टेट्र कॉलेज ऑफ बिजनेस) और हार्दिक कोठिया (रेज़ोन सोलर) भी पैनल का हिस्सा हैं, जो अपने निवेश के जरिए नए स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST