<

ब्रेट ली से कमिंस तक… टी20 वर्ल्ड कप के 8 हैट्रिक हीरोज की स्टोरी, भारत की तरफ से कौन?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक सिर्फ 8 गेंदबाज ही हैट्रिक ले पाए हैं. ब्रेट ली, रबाडा, हसरंगा और पैट कमिंस जैसे स्टार्स शामिल हैं, लेकिन भारत का कोई गेंदबाज इस सूची में नहीं. जानिए पूरी लिस्ट और दिलचस्प रिकॉर्ड.

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप को आमतौर पर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, जहां चौकों-छक्कों की बरसात और हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. लेकिन इसी मैच में जब कोई गेंदबाज लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेता है, तो वह पल मैच का पूरा समीकरण बदल देता है. दिलचस्प बात यह है कि 2007 से अब तक खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में केवल आठ गेंदबाज ही इस कारनामे को अंजाम दे पाए हैं.
हैरानी की बात यह भी है कि भारत जैसा मजबूत क्रिकेट देश भी अब तक इस खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज नहीं करा सका है. आइए जानते हैं वे कौन से 8 गेंदबाज हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जैसे इंटरनेशनल मंच पर हैट्रिक लेने का कारनामा किया है.

ब्रेट ली ने की शुरुआत

इस सिलसिले की शुरुआत ब्रेट ली ने 2007 में की थी. ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा और एक नया मानक स्थापित किया था.

2021 में 3 गेंदबाजों ने ली हैट्रिक

साल 2021 में यह उपलब्धि कई बार देखने को मिली. आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर सबको चौंका दिया. वहीं श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने अपनी घातक स्पिन से बल्लेबाजों को फंसाया, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने अपनी तेज रफ्तार से इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया.

अंजान गेंदबाज ने ली हैट्रिक

2022 में एसोसिएट टीम यूएई के कार्तिक मेय्यप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक लेकर बड़ा उलटफेर किया और साबित किया कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती. इसी टूर्नामेंट में जोश लिटिल ने भी आयरलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक पूरी की.

पैट कमिंस ने भी किया है कारनामा

हाल के सेशन में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने तो कमाल ही कर दिया. उन्होंने 2024 में लगातार दो मैचों में दो हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

JEE IIT Success Story: जेईई में 360 में से 360 अंक, IIT Bombay से बीटेक की डिग्री, अब करते हैं ये काम

JEE Success Story: भारत में JEE के बाद IIT और कॉर्पोरेट करियर आम रास्ता माना…

Last Updated: April 4, 2026 13:13:46 IST

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…

Last Updated: April 4, 2026 13:06:43 IST

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST

KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350 में से कौन ज्यादा दमदार? किसमें मिलेंगे बेस्ट फीचर्स, दोनों में क्या है अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…

Last Updated: April 4, 2026 12:44:06 IST

कपूर खानदान की छोटी बहू अचार बेचकर चलाती हैं अपना घर, कभी थीं करोड़ों की मालकिन; फिर क्या हुआ?

Kapoor Family: कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सालों से राज करता आ रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 12:41:20 IST