Live TV
Search
Home > क्रिकेट > ICC test Ranking: मैदान पर विवाद, रैंकिंग में नुकसान! क्या खेल से भटक गया है यशस्वी जायसवाल का ध्यान? टॉप 10 से हुए बाहर

ICC test Ranking: मैदान पर विवाद, रैंकिंग में नुकसान! क्या खेल से भटक गया है यशस्वी जायसवाल का ध्यान? टॉप 10 से हुए बाहर

Yashasvi Jaiswal ICC Test Rankings: यशस्वी जायसवाल टेस्ट रैंकिंग के टॉप 10 से बाहर हो गए हैं. असिता फर्नांडो विवाद के बाद उनके फॉर्म और ध्यान पर सवाल उठ रहे हैं.

Written By:
Last Updated: August 26, 2026 17:06:19 IST

Mobile Ads 1x1

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. एक ओर जहां श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है. वहीं युवा स्टार यशस्वी जायसवाल को 2 स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है. पंत ने लंबी छलांग लगाते हुए टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब वह कप्तान शुभमन गिल की बराबरी पर आ गए हैं. दूसरी ओर, इंग्लैंड के हैरी ब्रुक अभी भी नंबर-1 के पायदान पर बने हुए हैं. 

शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बराबर अंक

भारत और श्रीलंका के बीच चल रही सीरीज के दौरान आईसीसी की ताजा रैंकिंग जारी हुई है. इंग्लैंड के हैरी ब्रुक 874 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं. भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 6 पायदानों की छलांग लगाई है और वह अब 711 रेटिंग के साथ 7वें नंबर पर आ गए हैं. कप्तान शुभमन गिल की रेटिंग भी 711 ही है, यानी पंत और गिल दोनों अब एक ही पायदान पर संयुक्त रूप से मौजूद हैं. न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को भी 2 स्थान का फायदा हुआ है और वह छठे नंबर पर पहुंच गए हैं.

यशस्वी जायसवाल टॉप 10 से बाहर

दूसरी तरफ, टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को नुकसान हुआ है. वह 2 स्थान फिसलकर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं और उनकी रेटिंग 701 है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस रैंकिंग में भारत-श्रीलंका के दूसरे टेस्ट मैच के प्रदर्शन को नहीं जोड़ा गया है. यह रैंकिंग सिर्फ पहले टेस्ट के आधार पर तैयार की गई है, क्योंकि दूसरा मुकाबला फिलहाल जारी है.

असिता फर्नांडो विवाद और गिरता ग्राफ

हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच (IND vs SL 2nd Test) के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. मैदान पर हुए इस विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद रैंकिंग में आई यह गिरावट यशस्वी जायसवाल पर सवाल खड़े कर रही है. मैदान पर आक्रामकता दिखाना एक बात है, लेकिन मैच में जिस तरह का शॉट खेलकर वह आउट हुए और मैदान पर उनका जो रवैया दिखा, उससे यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या उनका ध्यान पूरी तरह से खेल पर नहीं है?

यशस्वी जायसवाल के श्रीलंका के खिलाफ आंकड़े

यशस्वी जायसवाल ने ना सिर्फ कोलम्बो टेस्ट बल्कि गॉल टेस्ट में भी निराश किया है उन्होंने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 37 गेंदों में महज 32 रन बनाए। वहीँ कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में 53 गेंदों में 45 रन बनाकर चलते बने. यशस्वी से जैसे प्रदर्शन की उम्मीद थी वैसा कारनामा वो अभी तक नहीं दिखा पाए है.

गाले टेस्ट में पंत का शानदार प्रदर्शन

वहीं दुसरी ओर श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत का बल्ला जमकर बोला था. उन्होंने पहली पारी में 39 और दूसरी पारी में 66 रन बनाए थे. इसी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत उनकी रैंकिंग में इतना बड़ा उछाल आया है. वहीं, कप्तान शुभमन गिल इस मैच में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके; उन्होंने पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में केवल 8 रन बनाए थे.

MORE NEWS