Latest ICC Women's T20I Rankings: दुबई में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद ICC T20I रैंकिंग जारी! एशिया कप जीत के बाद ICC T20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा! जानिए किसने रचा इतिहास और कौन पहुंचा किस पायदान पर. भारत की स्टार खिलाड़ियों ने लगाई लंबी छलांग, जानिए पूरी अपडेट.
Women ICC T20I Ranking: एशिया कप जीत के बाद भारतीय महिला खिलाड़ियों का दबदबा, चरणी ने रचा इतिहास
दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर आठवीं बार यह खिताब अपने नाम किया. इस शानदार जीत में पूरी टीम का मिला-जुला योगदान रहा, लेकिन शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा. इस टूर्नामेंट में शानदार खेल का फायदा इन खिलाड़ियों को ICC की ताजा महिला T20 rankings में मिला है.
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले की असली स्टार तेज गेंदबाज श्री चरणी रहीं. उन्होंने फाइनल में 4 विकेट चटकाए और पूरे टूर्नामेंट में कुल 12 विकेट अपने नाम किए. अपनी इसी घातक गेंदबाजी के दम पर चरणी ने इतिहास रच दिया है. वह ICC महिला T20 गेंदबाजी रैंकिंग में 800 पॉइंट्स का आंकड़ा पार करने वाली भारत की पहली गेंदबाज बन गई हैं.
उनकी ताजा रेटिंग 802 पॉइंट्स हो गई है. अब वह दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट (806 पॉइंट्स) से बस थोड़ी ही पीछे हैं. इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन के बाद चरणी और मेगन ही ऐसी गेंदबाज हैं, जिन्होंने 800 से ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए हैं.
एशिया कप में 14 विकेट लेकर सबसे आगे रहने वाली ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. उन्होंने फाइनल में 19 रन देकर 3 विकेट झटके थे.
इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत दीप्ति गेंदबाजों की T20I सूची में चार पायदान की छलांग लगाकर सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. वह 729 पॉइंट्स के साथ अब रैंकिंग में चरणी के ठीक पीछे हैं. गेंदबाजी रैंकिंग में अगले चार पायदानों पर इंग्लैंड की खिलाड़ियों (सोफी एकलेस्टोन, चार्ली डीन, लॉरेन बेल और लिन्सी स्मिथ) का कब्जा है.
बल्लेबाजी रैंकिंग में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर आ गई हैं. शेफाली ने एशिया कप में सबसे ज्यादा 236 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 47.20 का रहा. उन्होंने फाइनल मैच में 39 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली और 23 रन देकर 1 विकेट भी लिया, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से शेफाली T20 ऑलराउंडरों की रैंकिंग में 5 पायदान की छलांग लगाकर अब 15वें नंबर पर पहुंच गई हैं.
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…