17 जनवरी को बांग्लादेश और भारत के बीच अंडर 19 वनडे विश्व कप 2026 में दोनों कप्तान ने हैंडशेक नहीं किया था. इसपर बीसीबी ने एक स्टेटमेंट जारी किया है. उनका कहना है कि भारत की यहां कोई गलती नहीं थी.
नई दिल्ली: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत और बांग्लादेश (India Under19 vs Bangladesh Under19) के बीच टॉस के दौरान दोनों टीम के कप्तान के हैंडशेक न होने को लेकर हल्की खटास देखने को मिली. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया. हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इस मामले में स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह अनजाने में हुआ और भारत की किसी भी तरह की गलती नहीं थी.
BCB की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, बांग्लादेश की नियमित कप्तान अज़ीजुल हकीम बीमारी के कारण टॉस में मौजूद नहीं हो सके थे. उनकी जगह उप-कप्तान ज़वाद अबरार ने टीम का प्रतिनिधित्व किया. इसी दौरान विरोधी टीम के कप्तान से हाथ न मिलाना सिर्फ एक भूल थी और इसका किसी भी तरह विरोध या असम्मान दिखाने से कोई संबंध नहीं था.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि क्रिकेट की भावना और विरोधी टीम के प्रति सम्मान किसी भी स्तर पर बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए जरूरी है. बोर्ड ने तुरंत टीम मैनेजमेंट को निर्देश दिए और खिलाड़ियों को याद दिलाया कि उन्हें हमेशा खेल भावना, आपसी सम्मान और अनुशासन बनाए रखना होगा. रिलीज़ में यह भी कहा गया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह क्रिकेट के प्रति असम्मानजनक हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
इस घटना के बाद यह साफ हो गया है कि हैंडशेक विवाद कोई जानबूझकर किया गया अपमान नहीं था. BCB ने दोहराया कि यह पूरी तरह अनजाने में हुई भूल थी और भारत के खिलाफ किसी प्रकार की बदतमीजी का सवाल ही नहीं उठता. खेल जगत में यह घटना सिर्फ एक छोटी सी गलतफहमी के रूप में रही, जिसे अब बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है.
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…