मिनीषा लांबा की जिंदगी से जुड़े तीन बड़े किस्से जिन्होंने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया था. साजिद खान को 'क्रिएचर' कहना हो या मुंबई एयरपोर्ट पर 16 घंटे की हिरासत.
bollywood
Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनीषा लांबा फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी जिंदगी से जुड़े विवादों के कारण सुर्खियों में रही है. हाल ही में उनके पुराने बयानों और घटनाओं की चर्चा फिर से तेज हो गई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.
साजिद खान पर ‘MeToo’ मूवमेंट
मिनीषा लांबा ने ‘मीटू’ (MeToo) मूवमेंट के दौरान फिल्म डायरेक्टर साजिद खान के खिलाफ खुलकर बात की थी. उन्होंने साजिद खान को एक ‘क्रिएचर’ (अजीब प्राणी) तक बोल दिया था. मिनीषा का कहना था कि साजिद जैसे लोग महिलाओं के साथ बहुत बुरा बर्ताव करते है. उन्होंने साजिद खान की हरकतों की कड़ी निंदा भी की थी और बताया था कि कैसे इंडस्ट्री में पावर का गलत इस्तेमाल किया जाता है.
मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत
साल 2011 में मिनीषा लांबा को मुंबई एयरपोर्ट पर (Customs) विभाग ने 16 घंटे तक हिरासत में रखा लिया था. दरअसल, वह विदेश से लौट रही थी और उनके पास काफी महंगी ज्वेलरी थी, जिसकी जानकारी उन्होंने अधिकारियों को नहीं दी थी.
पुनीत इस्सर का दावा
जब मिनीषा लांबा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में थी, तब एक्टर पुनीत इस्सर ने उनके बारे में एक बड़ा दिया था. पुनीत ने कहा था कि मिनीषा और शो के एक और कंटेस्टेंट आर्य बब्बर शो में आने से पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. पुनीत का कहना था कि इन दोनों ने शो के अंदर ‘फेक रोमांस’ करने की प्लानिंग की थी ताकि वे शो में आगे तक जा सकें. हालांकि, मिनीषा ने इन बातों को हमेशा गलत बताया है.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…