<

IND vs AFG 2nd T20I Predicted Playing 11: गौतम गंभीर भारतीय टीम में करेंगे 3 बड़े बदलाव? जानें संभावित प्लेइंग इलेवन!

IND vs AFG T20 Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. चोट और खराब फॉर्म के चलते क्या प्लेइंग 11 में नए चेहरों की एंट्री होगी? जानिए दिल्ली टी20 से जुड़ी संभावित प्लेइंग 11 और मैच की पूरी डिटेल्स.

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच आज यानी 15 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने इसी मैदान पर पहला मैच जीतकर सीरीज की शानदार शुरुआत की थी. पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. आमतौर पर जीत के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं किया जाता, लेकिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन और चोट के कारण दूसरे मैच में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव

वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई: वरुण चक्रवर्ती ने पहले टी20 में अच्छी गेंदबाजी की थी और एक विकेट भी लिया था. लेकिन साइड स्ट्रेन (खिंचाव) की वजह से वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया जा सकता है.

संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी: वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिला था और टीम प्रबंधन ने संजू सैमसन पर भरोसा जताया. हालांकि, सैमसन सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. अब सैमसन के फ्लॉप होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. इस स्थिति में ईशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

सुंदर की वापसी: पहले मैच में भारतीय टीम को एक ऑफ-स्पिनर की कमी खली. टीम में शामिल नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे दोनों ही ऑलराउंडर हैं, लेकिन पहले मैच में दोनों काफी महंगे साबित हुए. ऐसे में किसी एक को बाहर करके ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है, जो गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

संभावित XI: वैभव सूर्यवंश, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन(विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई.

कब और कहां देखें मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा. फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा, फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की 1 दिन की कमाई में आ जाएगी 25 लोगों की सालभर की सैलरी! कर ली सचिन तेंदुलकर की बराबरी

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST