<
Categories: खेल

IND vs AFG: सैमसन की छुट्टी, वैभव की एंट्री? दूसरे T20I से पहले श्रेयस अय्यर का बड़ा सिरदर्द

IND vs AFG Sanju Samson vs Vaibhav Sooryavanshi: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब टीम इंडिया आज दिल्ली में दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.

IND vs AFG Sanju Samson vs Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. अब दोनों टीमें मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी. भारत की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने की होगी.

ओपनिंग जोड़ी पर बड़ा फैसला

भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग जोड़ी को लेकर है. अभिषेक शर्मा ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. लेकिन दूसरे ओपनर के लिए संजू सैमसन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच चयन को लेकर चर्चा है. पहले मैच में टीम मैनेजमेंट ने सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया और सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था. हालांकि सैमसन सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बावजूद सिर्फ एक मैच के बाद उन्हें बाहर किए जाने की संभावना कम है.

सैमसन पर खुद को साबित करने का दबाव

संजू सैमसन के लिए दूसरा मैच काफी अहम हो सकता है. उन्होंने भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, लेकिन उसके बाद उनकी फॉर्म लगातार एक जैसी नहीं रही. अफगानिस्तान सीरीज से पहले उनकी पिछली चार पारियों में कुल 33 रन थे. अब सैमसन के सामने अपनी फॉर्म वापस हासिल करने और ओपनिंग स्थान पर अपनी दावेदारी मजबूत करने की चुनौती है.

अभिषेक और ईशान ने संभाला मोर्चा

अभिषेक शर्मा ने पहले मैच में शानदार पारी खेलकर अपनी फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया. वहीं ईशान किशन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. पीठ में हल्की चोट की चिंता के बावजूद उन्होंने 33 गेंदों पर 42 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था.

ये भी पढ़ें:  Jasprit Bumrah: अगर टीम में बुमराह हैं, तो भारत के जीतने के कितने प्रतिशत चांस हैं? आंकड़े कर देंगे हैरान

अफगानिस्तान को बल्लेबाजी सुधारनी होगी

पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम भारत के सामने ज्यादा चुनौती पेश नहीं कर सकी. उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में भारत के मुकाबले कमी नजर आई. खासकर अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर को शुरुआत में रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. अब दूसरे मैच में अफगानिस्तान को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा. भारत जैसी मजबूत टीम को रोकने के लिए उसे बेहतर रणनीति और ज्यादा आक्रामक प्रदर्शन की जरूरत होगी.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: दूसरे टी20 से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी सीरीज से बाहर;  गंभीर की बढ़ी टेंशन

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST