<
Categories: खेल

IND vs BAN राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल: कप्तान जितेश की सुपर‌ओवर में 2 गलतियां, वैभव सूर्यवंशी को बिठाया, स्टंपिंग भी छोड़ी, इंडिया A की हार

IND A और‌ BAN A के बीच खेले गए सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य की धमाकेदार शुरुआत ने इंडिया A को 194 रन के लक्ष्य की ओर मज़बूती से आगे बढ़ाया, लेकिन आखिरी ओवर में मैच फिसला और सुपर ओवर में टीम बिना कोई रन‌‌ बनाए ही हार गई.

India A vs Bangladesh A: दोहा में खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में इंडिया A टीम रोमांचक मुकाबले में हार ग‌ई. बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, फील्डिंग हो या कप्तानी भारतीय टीम हर मोर्चे पर लड़खड़ाती नजर आई. बांग्लादेश ने सुपर ओवर में बाजी मारकर फाइनल में जगह बना ली. सुपर‌ओवर में फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी को नजरंदाज करना टीम इंडिया को भारी पड़ा.

20वें ओवर के अंत तक स्कोर बराबर था. मैच दिलचस्प मोड़ पर पहुंचा और फैसला सुपर ओवर से होना था, लेकिन यहीं से कहानी पलट गई.

सुपरओवर में बड़ी गलती

हैरानी की बात यह रही कि भारत ने इन-फॉर्म वैभव सूर्यवंशी को सुपर ओवर में बैटिंग के लिए नहीं भेजा. उनकी जगह जितेश शर्मा और रमनदीप सिंह बैटिंग करने आए. यह कदम तुरंत उल्टा पड़ गया, क्योंकि रिपन मोंडल ने एक परफेक्ट यॉर्कर फेंककर जितेश को आउट कर दिया. अगली गेंद पर‌ आशुतोष का भी यही हाल किया, जिससे भारत का स्कोर बोर्ड पर शून्य ही रह गया. बांग्लादेश को जीत के लिए एक रन की जरूरत थी.

जितेश ने स्टंपिंग छोड़ी

सुपर ओवर में बांग्लादेश की‌ शुरुआत ठीक नहीं रही. यासिर अली लॉन्ग-ऑन पर आउट हो गए. खेल तब नाटकीय मोड़ पर पहुंच गया, जब सुयश शर्मा ने लेग साइड में गुगली फेंकी. अकबर अली के पैर क्रीज के बाहर थे, लेकिन जितेश स्टंपिंग का मौका चूक गए. अंपायर ने वाइड का इशारा किया. इस प्रकार बांग्लादेश को जीतने के लिए जरूरी एक रन मिल गया.

मैच कहां फिसला?

मैच की शुरुआत में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. बांग्लादेश ने 194‌ रन का बड़ा लक्ष्य रखा. इंडिया A के बॉलर्स आखिर में लड़खड़ा गए, जिससे बांग्लादेश ने 20 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाए, और जितेश शर्मा की टीम भी इसी स्कोर पर आउट हो गई, जिससे सुपर ओवर कराना पड़ा. इससे पहले, इंडिया ए की टीम बांग्लादेश के 194 रन को पार करने की राह पर थी, जब सूर्यवंशी (38, 15 गेंद) और आर्य (44, 23 गेंद) ने भारत को सिर्फ 3.1 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया, लेकिन अंत में सबकुछ खराब हो गया. मिडल और लोअर ऑर्डर ने मैच को हाथ से निकलने दिया. आखिरी ओवर में बल्लेबाज दबाव में आ गए और स्कोर बराबर रह गया.

अब बांग्लादेश A का सामना रविवार को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान शाहीन्स और श्रीलंका A के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विनर से होगा, जो शुक्रवार को बाद में खेला जाएगा.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST