<

लॉर्ड्स में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, सुंदर की जगह कुलदीप की एंट्री, राहुल की भी होगी वापसी!

IND vs ENG 3rd ODI: भारत बनाम इंग्लैंड का तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव की एंट्री हो सकती है, क्योंकि वाशिंग्टन सुंदर चोटिल हो गए हैं.

IND vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पहुंच गया है. इस सीरीज में भारत ने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की, जिसके बाद इंग्लैंड ने पलटवार करते हुए दूसरे मैच में टीम इंडिया को हराया. इसी के साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. अब इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई (रविवार) को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा. इस मैच में भारतीय टीम मैदान पर उतरने से पहले अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है. जानें तीसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11…

वाशिंग्टन सुंदर की जगह कुलदीप की एंट्री!

भारतीय टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं. सुंदर को भारत बनाम इंग्लैंड के दूसरे वनडे मैच में चोट लगी थी, जो कार्डिफ के मैदान पर खेली गई थी. सुंदर की गैरमौजूदगी में स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में एंट्री हो सकती है. कुलदीप यादव भारत के सबसे भरोसेमंद स्पिनर्स में से एक हैं. कुलदीप यादव को अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. वह एक ऐसे गेंदबाज हैं, जो बीच के ओवर्स में रनों की गति पर लगाम लगा सकते हैं.

केएल राहुल की होगी वापसी?

लॉर्ड्स के मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की भी टीम में वापसी हो सकती है. केएल राहुल बीमारी की वजह से दूसरे वनडे मैच में नहीं खेल पाए थे. इसके चलते ईशान किशन को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था. हालांकि ईशान किशन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. ऐसे में आखिरी और निर्णायक मुकाबले में केएल राहुल की वापसी हो सकती है, बशर्ते पर वह फिट हो गए हों.

कब-कहां खेला जाएगा तीसरा वनडे?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई यानी रविवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा, जो दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.

भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन/केएल राहुल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST