<
Categories: देश

Watch Video: हर तरफ लाश ही लाश…, उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; कई लोगों की मौत

Uttarakhand Tehri Bus Accident: इस दर्दनाक हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिसमें छह लोगों की मौत की खबर है. हालांकि, मरने वालों और घायलों की संख्या की ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार है.

Uttarakhand Tehri Bus Accident: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. हरिद्वार से जोशीमठ जा रही यात्रियों से भरी एक बस मुनिकीरेती थाना इलाके के गूलर के पास बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे से चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 लोग सवार थे. अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. नरेंद्रनगर सर्कल ऑफिसर और मुनिकीरेती पुलिस स्टेशन इंचार्ज भी रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख के लिए मौके पर मौजूद थे.

इस दर्दनाक हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिसमें छह लोगों की मौत की खबर है. हालांकि, मरने वालों और घायलों की संख्या की ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार है. पुलिस को घटना की जानकारी डायल 112 पर मिली. सूचना मिलते ही मुनिकीरेती पुलिस स्टेशन, गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकियों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. SDRF, फायर सर्विस और एम्बुलेंस टीमों को भी मौके पर बुलाया गया.

SDRF की टीमें खाई में उतरीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस और फायर सर्विस के लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं. घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया जा रहा है, जहां उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का इंतज़ाम किया गया है.

हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. अभी बचाव और राहत का काम चल रहा है. हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है. यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना इलाके के गूलर के पास हुआ. हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही बस का कंट्रोल बिगड़ गया और वह पुल से करीब 100 मीटर नीचे नाले में गिर गई.

हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया. ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर ट्रैफिक सेफ्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहा है. हादसे की वजह का पता जांच के बाद ही चलेगा. यात्रियों से भरी बस नंबर UK09PA9779 हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही थी.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Gold Price Today: सोना खरीदने का यही है मौका? लगातार गिर रहे गोल्ड के रेट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold Price Today 17 November 2026: बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,35,130…

Last Updated: November 17, 2026 08:11:34 IST

Watch Video: मरीज तड़पता रहा, लड़के Thar पर थिरकते रहे! हापुड़ में रीलबाजों की शर्मनाक हरकत; दो एम्बुलेंस मांगती रहीं रास्ता

Hapur Viral Video: हापुड़ के बछरौता गांव में रील बनाने के जुनून में युवकों ने…

Last Updated: November 17, 2026 08:08:34 IST

Petrol Diesel Price 17 November 2026: सरकार ने बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, क्या महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? चेक करें नए रेट

Petrol Diesel Price Today 17 November 2026: केंद्र सरकार ने सोमवार देर रात डीज़ल और…

Last Updated: November 17, 2026 07:53:25 IST

शादी के लिए गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा डिमांड, नदी में कूदकर प्रेमी ने दी जान; शर्त सुन मर्द समाज के उड़े होश

UP News:युवक के भाई ने शहर की एक युवती पर ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप…

Last Updated: November 17, 2026 07:45:37 IST