<

IND vs ENG: कितने बजे शुरू होगा चौथा T20 मैच… कब-कहां देख सकेंगे लाइव, जानें सारी डिटेल्स

IND vs ENG 4th T20: भारत-इंग्लैंड के बीच गुरुवार को चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा, जो भारतीय टीम के लिए निर्णायक मैच होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम कुछ बदलावों के साथ उतर सकती है. जानें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स...

IND vs ENG 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 9 जुलाई यानी गुरुवार को चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा, जो भारत के लिए करो या मरो का मैच होगा. दरअसल, भारतीय टीम इस सीरीज में पहले ही 0-2 से पीछे हो चुकी है. अब अगर भारत एक भी मैच हारती है, जो सीरीज गंवा देगी. ऐसे में भारतीय टीम चौथे टी20 मुकाबले में पूरी मजबूती के साथ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

इससे पहले दूसरे और तीसरे टी20 मैच में भारत को इंग्लैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. ऐसे में चौथा टी20 मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि भारतीय टीम अपना साख बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. हालांकि इस मैच को लाइव देखने के लिए फैंस को अपनी नींद कुर्बान करनी होगी. जानें इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स…

कितने बजे खेला जाएगा चौथा टी20?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच गुरुवार (9 जुलाई) की रात के 10 बजे से शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे टॉस किया जाएगा. ऐसे में अगर भारतीय फैंस को मैच देखना है, तो देर रात तक जागना पड़ेगा. इससे पहले तीसरा टी20 मैच भी रात को 10 बजे से खेला गया था.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

क्या भारतीय टीम में होगा बदलाव?

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है. तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से हराया था, जो भारत की टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार है. उस मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी निराशाजनक रही. ऐसे में माना जा रहा है कि चौथे टी20 मुकाबले में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST