<
Categories: India News

HSW-SGCCI का ‘Journey to Embropreneur’ सेमिनार, स्वरोजगार के नए अवसरों पर फोकस

सूरत (गुजरात) [भारत],9 जुलाई: एम्ब्रॉयडरी उद्योग में अपना व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक उद्यमियों, युवाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से HSW और सदर्न गुजरात चैंबर…

सूरत (गुजरात) [भारत],9 जुलाई: एम्ब्रॉयडरी उद्योग में अपना व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक उद्यमियों, युवाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से HSW और सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) के संयुक्त तत्वावधान में 13 जुलाई से शुरू होने वाले ‘Journey to Embropreneur’ कोर्स से पहले एक निःशुल्क मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार शनिवार, 4 जुलाई को नानपुरा स्थित SGCCI Education & Skill Development Centre में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में फैशन डिजाइनर, बुटीक संचालक, टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े पेशेवर, विद्यार्थी तथा घर से अपना व्यवसाय शुरू करने की इच्छुक महिलाएं शामिल हुईं। सेमिनार के दौरान HSW के संस्थापक तपन कपाड़िया ने एम्ब्रॉयडरी उद्योग में उपलब्ध व्यावसायिक संभावनाओं, कम निवेश में कारोबार शुरू करने के तरीके, ग्राहकों तक पहुंच बनाने की रणनीतियों, कॉस्टिंग, मार्केटिंग तथा सफल एम्ब्रॉयडरी व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवश्यक व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर यह भी बताया गया कि एक ही डिजाइन को कॉटन, सिल्क, डेनिम, निट और अन्य विभिन्न प्रकार के फैब्रिक पर सफलतापूर्वक लागू करना एक विशेष कौशल है, जिसके लिए सही तकनीक और व्यावहारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। यही विशेषज्ञता प्रतिभागियों को ‘Journey to Embropreneur’ कोर्स के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

कोर्स में एम्ब्रॉयडरी मशीन का प्रैक्टिकल संचालन, डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर, मशीन मेंटेनेंस, डिजिटाइजिंग, कॉस्टिंग, मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

पिछले 13 वर्षों से सिंगल-हेड एम्ब्रॉयडरी मशीन क्षेत्र में कार्यरत HSW देशभर में 7,000 से अधिक Embropreneurs के साथ जुड़ा हुआ है। सेमिनार में उपस्थित प्रतिभागियों ने कोर्स के प्रति विशेष रुचि दिखाई, जबकि आयोजकों ने बताया कि आगामी बैच के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST