<

IND vs ENG: सेमीफाइनल में भारत के लिए खतरा बनेंगे ये 5 इंग्लिश खिलाड़ी! कहीं दोहरा न दें 2022 का इतिहास

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं. भारतीय टीम को इस मुकाबले में 5 इंग्लिश खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा, जो साल 2022 सेमीफाइनल का इतिहास दोहरा सकते हैं. देखें उन खिलाड़ियों की लिस्ट...

IND vs ENG Semi Final: 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े मैदान पर भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम साल 2022 का इतिहास दोहराने के मकसद से भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. दरअसल, साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से बुरी तरह हराया था. हालांकि साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराकर हिसाब बराबर कर दिया था. अब एक बार फिर ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं. इंग्लैंड की टीम सुपर-8 में अपनी सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है. इंग्लैंड की टीम में कई धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अकेले के दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत को किन इंग्लिश खिलाड़ियों से ज्यादा खतरा होगा…

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने इस टूर्नामेंट के सुपर-8 स्टेज में खुद को तीसरे नंबर पर प्रमोट किया, जिसके बाद वह अलग ही लय में नजर आ रहे हैं. हैरी ब्रूक दबाव के समय शांत रहकर रन बनाने की क्षमता रखते हैं. हैरी ब्रूक अक्सर आक्रामक बल्लेबाजी करते तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 में शानदार शतक लगाया था. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को जल्द से जल्द हैरी ब्रूक का विकेट हासिल करना होगा.

विल जैक्स

इस टूर्नामेंट में ऑलराउंडर विल जैक्स (Will Jacks) इंग्लिश टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर सामने आए हैं. विल जैक्स लोअर ऑर्डर में टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. साथ ही विल जैक्स ऑफ स्पिन गेंदबाजी के तौर पर भी भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हो सकते हैं. भारतीय टीम में कई मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जिनके खिलाफ विल जैक्स खतरनाक साबित हो सकते हैं. विल जैक्स अभी तक इस टूर्नामेंट में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं.

आदिल राशिद

इंग्लैंड के दिग्गज लेग स्पिनर आदिल रशीद ने अक्सर भारतीय टीम को परेशान किया है. खासकर मिडिल ओवर्स में आदिल रशीद रन रोकने के साथ-साथ विकेट चटकाने की काबिलियत रखते हैं. मौजूदा विश्व कप में आदिल रशीद ने 7 मैचों में 7.83 की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए हैं. लेग स्पिनर के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है. ऐसे में आदिल रशीद भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

फिल साल्ट

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट अभी तक इस टूर्नामेंट में लय में नहीं नजर आए हैं. हालांकि वह दुनिया के नंबर-2 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज हैं. फिल साल्ट ने मौजूदा विश्व कप में 7 पारियों में 158 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए हैं. फिल साल्ट एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अपने दिन किसी भी टीम के लिए बुरा सपना बन सकते हैं. वह IPL में खेलते हैं, जिसके चलते भारत मैदानों की परिस्थितियों से भी वाकिफ हैं. ऐसे में फिल साल्ट सेमीफाइनल में बड़ा खतरा बनकर सामने आ सकते हैं.

जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपने दिन पर किसी भी टीम के लिए घातक साबित हो सकते हैं. आर्चर ने मौजूदा विश्व कप में अपने स्पीड और सटीक लेंथ से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है. जोफ्रा आर्चर नई गेंद को स्विंग कराने के साथ-साथ घातक यॉर्कर भी डालते हैं, जो भारत के टॉप ऑर्डर के लिए परेशानी बन सकती है.

वानखेड़े में होगा महामुकाबला

भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारतीय टीम ने साल 2017 के बाद से कोई मैच नहीं हारी है. आखिरी बार इसी मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 150 रन से जीत हासिल की थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

कल्याण के बिजनेसमैन श्रीनिवास टंडले की दर्दनाक मौत,17 साल के नाबालिग ने तेज रफ्तार कार से पीछे से मारी टक्कर, देखें वीडियो!

मुंबई के सटे कल्याण में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है, जहां रहने वाले प्रतिष्ठित…

Last Updated: March 26, 2026 23:56:13 IST

बीच सड़क बना कत्लगाह! पहले बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर SUV से कुचल… खौफनाक वारदात सुन कांप उठेगा कलेजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…

Last Updated: March 26, 2026 23:35:35 IST

नए लेबर कोड से आपकी सैलेरी पर क्या पड़ेगा असर? वेतन, PF और ग्रेच्युटी से इनकम में होगा बदलाव

1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…

Last Updated: March 26, 2026 23:14:46 IST

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…

Last Updated: March 26, 2026 22:35:34 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…

Last Updated: March 26, 2026 22:19:03 IST