<

Tata Punch Facelift: 5.59 लाख में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई टाटा पंच फेसलिफ्ट, 6 वेरिएंट्स के साथ देखें पॉवरट्रेन और स्पेसिफिकेशन्स

आज टाटा अपनी दमदार कार टाटा पंच फेसलिफ्ट को लॉन्च कर रही है. ये कार सीएनजी वेरिएंट में आएगी. इसकी यूनिट्स भी शोरूम पहुंच चुकी हैं. आइए देखते हैं इस कार के वेरिएंट से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक सब कुछ.

Tata Punch Facelift: टाटा मोटर्स 13 जनवरी को भारत में अपडेटेड टाटा पंच फेसलिफ्ट लॉन्च करने जा रही है. ये फेसलिफ्ट वर्जन सीएनजी में लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने डिजाइन की खासियतों के बारे में भी बताया है. वेरिएंट ऑप्शन कन्फर्म किए और साथ ही पेंट स्कीम का भी खुलासा किया. लॉन्च से पहले ही फेसलिफ्टेड मॉडल डीलरशिप पर पहुंचने लगा था जिसकी तस्वीरों में CNG वर्जन डिस्प्ले पर दिखाया गया था. टाटा पंच फेसलिफ्ट 2026 टाटा की नई कॉम्पैक्ट SUV के तौर पर शोरूम में आ गई है जिसमें अपडेटेड स्टाइलिंग, नए फीचर्स और खरीदारों के लिए ज्यादा ऑप्शन हैं.

टाटा पंच फेसलिफ्ट का इंजन स्पेसिफिकेशन्स

2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट में टाटा का 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो पहले से ही दूसरे मॉडल्स में देखा गया है. साथ ही मौजूदा 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पावरमिल भी होगा. यह डुअल-इंजन स्ट्रेटेजी खरीदारों को एफिशिएंसी और बेहतर परफॉर्मेंस के बीच चुनने का ऑप्शन देती है. हालांकि लॉन्चिंग के बाद ही सारे स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पता नहीं चल सकेगा. हालांकि टर्बो ऑप्शन बेहतर ड्राइविंग डायनामिक्स, थ्रॉटल रिस्पॉन्स और बेहतरीन अनुभव का वादा करता है. इससे ये कॉम्पैक्ट SUV उन लोगों को पसंद आएगी जो रोज़ाना के इस्तेमाल में बिना किसी समझौते के बेहतरीन सर्विस चाहते हैं. 

टाटा पंच फेसलिफ्ट का डिजाइन

टाटा पंच फेसलिफ्ट की डिजाोइन की बात करें, तो स्टाइलिंग अपडेट्स पंच फेसलिफ्ट को ज्यादा फ्रेश और प्रीमियम लुक देते हैं. साथ ही इसके कॉम्पैक्ट प्रोपोर्शन को भी बनाए रखते हैं. पंच फेसलिफ्ट के फ्रंट में रिवाइज्ड लाइटिंग यूनिट्स, पियानो ब्लैक डिटेलिंग, रीडिजाइन किया गया लोअर ग्रिल और नई स्किड प्लेट्स दी गई हैं, जो इसके डिजाइन लैंग्वेज को नेक्सन, हैरियर और सफारी जैसी बड़ी टाटा SUVs के साथ मैच करती हैं. पीछे की तरफरीडिजाइन किए गए टेललैंप्स और एक नया बंपर लुक मिलता है, जो इसे और भी बेहतर बनाता है.

नए रंगों के साथ रोड पर दिखगी टाटा पंच फेसलिफ्ट

टाटा ने पंच फेसलिफ्ट के कलर पैलेट को बढ़ाया है, जिससे इसमें वाइब्रेंसी और अलग पहचान आई है. आप साइंटिफिक ब्लू, कैरामेल येलो, बंगाल रूज रेड, डेटोना ग्रे, कूर्ग क्लाउड्स सिल्वर और प्रिस्टिन व्हाइट में से अपना पसंदीदा रंग चुन सकते हैं.

टाटा पंच फेसलिफ्ट का इंटीरियर और फीचर्स

टाटा पंच फेसलिफ्ट का इंटीरियर की बात करें, तो बता दें कि कार के केबिन को पहले से मॉडर्न बनाया गया है. इसमें इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो वाला ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, टॉगल-स्टाइल स्विच, नए AC वेंट्स और शार्प ग्राफिक्स वाला 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. प्रीमियम फीचर्स में 360-डिग्री कैमरा, छह एयरबैग और एक अपग्रेडेड इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं, जो मौजूदा कॉम्पैक्ट SUV स्टैंडर्ड के हिसाब से सेफ्टी और सुविधा सुनिश्चित करते हैं.

6 वेरिएंट्स में आ रही टाटा पंच फेसलिफ्ट

टाटा पंच फेसलिफ्ट को 6 ट्रिम्स में पेश किया जा रहा है. इसमें स्मार्ट, प्योर, प्योर+, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड+ शामिल हैं. ये बढ़ी हुई लाइनअप अलग-अलग बजट में होगी और इनके फीचर्स में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

कितनी है कीमत?

टाटा पंच फेसलिफ्ट की कीमत की बात करें, तो इसकी एक्सशोरूम कीमत 5.59 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में 9.29 लाख रुपए तक है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Crime News: 10 साल पहले की लव मैरिज, फिर आधी रात पति ने ससुर को किया फोन; सुबह पहुंचे तो देखा खून से लथपथ कमरा

UP Crime News: 10 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती का रिश्ता दर्दनाक अंत…

Last Updated: November 5, 2026 07:27:16 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आज कितनी है 1 लीटर की कीमत?

Petrol Diesel Price 5 November 2025: 5 नवंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए.…

Last Updated: November 5, 2026 06:56:52 IST

Delhi NCR Weather Today: सुबह ठंडक, दोपहर में गर्मी और हवा में जहर! जानिए दिल्ली-NCR में आज का पूरा मौसम अपडेट

Delhi NCR Weather 5 November 2026: दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ और धूप वाला रहेगा.…

Last Updated: November 5, 2026 06:43:05 IST

Twisha Sharma Case: बहू की मौत के मामले में सास को बड़ा झटका, MP हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका?

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है.…

Last Updated: November 4, 2026 22:49:52 IST

Watch Video: दिवाली पर कर्मचारियों की लगी लॉटरी! कंपनी ने गिफ्ट में दिए iPhone 16, वीडियो देख लोगों को हुई जलन

Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 20:25:07 IST