<
Categories: खेल

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ दूसरे T20I से लो ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन की वजह से बाहर हो गए हैं, जो उन्हें सीरीज़ के पहले T20I के दौरान हुआ था. BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नज़र रख रही है.

India vs New Zealand T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दूसरे टी-20 से बाहर हो गए हैं. इसका खुलासा खुद बीसीसीआई ने किया है. बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ दूसरे T20I से लो ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन की वजह से बाहर हो गए हैं, जो उन्हें सीरीज़ के पहले T20I के दौरान हुआ था. BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नज़र रख रही है. बता दें कि पहले मैच में ईशान किशन का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था, पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने सिर्फ़ एक रन ही बनाया था. इंडिया के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने बताया कि इसी चोट की वजह से किशन ने गुरुवार को सीरीज़ के पहले मैच में अपनी रेगुलर नंबर 3 की जगह नंबर 5 पर बैटिंग की. पांच मैचों की सिरीज़ में भारत 1-0 से आगे है.अब देखने होगा कि टीम में उनकी जगह कौन लेगा.

कौन लेगा ईशान किशन की जगह?

अगर शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में किशन नहीं खेल पाते हैं, तो कोटक ने इशारा किया कि वैभव सूर्यवंशी उनकी जगह ले सकते हैं.उन्होंने कहा, “जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते, जिसकी मेडिकल टीम सलाह देगी, वैभव निश्चित रूप से उनकी जगह ले सकते हैं.”सूर्यवंशी न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के लिए भारत की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन पहले मैच के लिए उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया.उन्होंने आखिरी बार पाकिस्तान के ख़िलाफ़ एशियन गेम्स के फ़ाइनल में भारत के लिए खेला था और हाल ही में खत्म हुई वेस्ट इंडीज़ सीरीज़ के दौरान बेंच पर ही रहे.15 साल के इस खिलाड़ी ने अपने पहले आठ T20I मैचों में 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं.

पहले मुकाबले में भारत को मिली जीत

पहले टी20I में भारत ने 226 रनों के लक्ष्य को चार विकेट और दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.संजू सैमसन ने सिर्फ 33 गेंदों पर 67 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम की अगुवाई की.उन्हें श्रेयस अय्यर ने अच्छा समर्थन दिया, जिन्होंने 42 रन बनाए और नमन धीर, जो सिर्फ 15 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे.इस जीत ने भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त दिला दी.

 

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 11:18:15 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST