<
Categories: बिज़नेस

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. दाम घटने से खरीदारों और निवेशकों की नजर अब ताजा भाव पर टिकी है.

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को बड़ी गिरावट देखने को मिली. चांदी के दाम गिरने से खरीदारी करने वाले लोगों की नजर अब बाजार के अगले रुख पर है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर दिल्ली के सर्राफा बाजार तक चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

MCX पर चांदी का भाव कितना गिरा?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गुरुवार रात 8 बजे तक चांदी का वायदा भाव 3.83 फीसदी यानी 8,018 रुपये गिरकर 2,01,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,09,168 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. वहीं, बुलियंस के अनुसार चांदी की कीमत घटकर 2,01,630 रुपये प्रति किलो रह गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत गिरकर 55.38 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई.

आपके शहर में चांदी का दाम

शहर 1 किलो चांदी
दिल्ली 2,25,000
मुंबई 2,25,000
कोलकाता 2,25,000
चेन्नई 2,25,000
पटना 2,25,000
लखनऊ 2,25,000
मेरठ 2,25,000
कानपुर 2,25,000
अयोध्या 2,25,000

ये भी पढ़ें: Gold Price 23 October 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड; जानें आपके शहर का ताजा रेट

दिल्ली में 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंची चांदी

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 5,900 रुपये टूटकर 2,07,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. यह करीब 10 महीने का निचला स्तर है. इससे पहले 18 दिसंबर 2025 को चांदी 2,07,600 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी. गुडरिटर्न्स के अनुसार, चांदी की कीमत 5,000 रुपये गिरकर 2,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

ये भी पढ़ें:  UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? तुरंत चेक करें नया रेट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST