<

IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां देख सकेंगे LIVE

IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा. जानें इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग समेत सारी डिटेल्स...

IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शुरुआती के 2 मैच जीतकर सीरीज में मजबूत पकड़ बना ली है. अब भारतीय टीम तीसरा टी20 मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. भारत ने नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया था. फिर दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से शिकस्त दी थी. ऐसे में भारतीय टीम अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज को बचाने के लिए भारत को हराकर पलटवार करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले में भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की परफॉरर्मेंस पर नजरें होंगी. पिछले 2 टी20 मुकाबलों में संजू सैमसन के बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई है. जानें तीसरे मुकाबले से जुड़ी सारी डिटेल्स…

न्यूजीलैंड करना चाहेगी पलटवार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिहाज से भारत-न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम शुरुआती 2 मुकाबले गंवा चुकी है. ऐसे में कीवी टीम तीसरे टी20 मुकाबले में कुछ रणनीतिक बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है. कीवी टीम शानदार फॉर्म में चल रहे डैरिल मिचेल को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए भेज सकती है. इसके अलावा न्यूजीलैंड टीम की फील्डिंग भी खास नहीं रही है. कीवी टीम के कई खिलाड़ियों ने पिछले मुकाबलों में कैच छोड़े हैं, जबकि फील्डिंग न्यूजीलैंड की मजबूती मानी जाती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या न्यूजीलैंड तीसरे टी20 में वापसी कर पाएगा.ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला कब-कहां खेला जाएगा. साथ ही फैंस इस मुकाबले को टीवी या मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं.

कब-कहां खेला जाएगा तीसरी टी20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला रविवार (25 जनवरी) को खेला जाएगा. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. इसके लिए आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे किया जाएगा.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा. फैंस पर टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव मैच देख सकते हैं. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar के ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST