<
Categories: देश

मालाड रेलवे स्टेशन हत्या को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आया ऐसा नाम; सुन पुलिस के भी छूटे पसीने

Malad Railway Station Murder Case: बताया जा रहा है कि वे विलेपार्ले से लोकल ट्रेन में सफर कर रहे थे. मालाड स्टेशन पर उतरते समय किसी अज्ञात व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने अचानक चाकू से हमला कर दिया.

Malad Railway Station Murder Case: मुंबई के मालाड रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक प्रोफेसर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शाम करीब 6 बजे हुई, जब चर्चगेट से बोरीवली जा रही लोकल ट्रेन मालाड स्टेशन पर पहुंची थी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान आलोक सिंह के रूप में हुई है, जो एनएम कॉलेज में प्रोफेसर थे. 

बताया जा रहा है कि वे विलेपार्ले से लोकल ट्रेन में सफर कर रहे थे. मालाड स्टेशन पर उतरते समय किसी अज्ञात व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने अचानक चाकू से हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल आलोक सिंह को तुरंत शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मी का बेटा था मृतक!

इस मामले में बड़ा खुलासा तब हुआ,जब सामने आया कि मृतक आलोक सिंह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड (PSG) के बेटे थे. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने चलती लोकल ट्रेन में ही वारदात को अंजाम दिया और मालाड स्टेशन पर उतरने से पहले चाकू मारकर फरार हो गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री की ओर से मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन किया गया है. साथ ही शताब्दी अस्पताल में भाजपा नेताओं को पहुंचने के निर्देश भी दिए गए.

फिलहाल, मुंबई पुलिस के साथ-साथ कई सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं. स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Who is Dhanraj Nathwani: अंबानी परिवार के बेहद करीबी, कौन हैं धनराज नथवानी? जिन्हें सपा ने टिकट देकर चौंकाया

Who is Dhanraj Nathwani:धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से जुड़े…

Last Updated: September 30, 2026 11:38:53 IST

Apple Pay India Launch: 10 साल का इंतजार खत्म! भारत में आया एप्पल पे, ऐसे होगा फटाफट पेमेंट

Apple Pay India Launch: कंपनी का कहना है कि Apple Pay उन भारतीय यूज़र्स के…

Last Updated: September 30, 2026 11:30:11 IST

Amroha Dowry Case: बात करने पहुंचे थे बहन की ससुराल, फिर मायके वालों को दरवाजा बंद कर दी कुटाई; फिर ट्रैक पर मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…

Last Updated: September 30, 2026 11:23:46 IST

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 12:00:35 IST