<

IND vs NZ 5th T20: वर्ल्ड कप से पहले आखिरी बार कीवियों से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां खेला जाएगा मुकाबला

IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. यह टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम का आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा. जानें इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स...

IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच जारी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. अब भारत-न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) इस सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं. इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने शुरुआती के 3 मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. हालांकि चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए भारत को 50 रनों से हराया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था. इसके जवाब में भारतीय टीम 18.2 ओवर में ही 165 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से शिवम दुबे (Shivam Dube) ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए. शिवम दुबे ने 23 गेंदों पर 65 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. इसके चलते न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में पहली जीत हासिल की. फिलहाल इस सीरीज में भारतीय टीम 3-1 से आगे है. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमें अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगी. जानें कब कहां खेला जाएगा इस सीरीज का आखिरी मैच…

कब-कहां खेला जाएगा 5वां टी मैच?

भारतीय टीम 31 जनवरी को टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेगी. यह भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला होगा. यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिससे आधे घंटे पहले टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं. वहीं, मोबाइल पर फैंस JioHotstar पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.

पिच रिपोर्ट

पिच की बात करें, तो इस मैदान पर गेंदबाजों को मदद मिलती है. खासकर तेज गेंदबाजों के लिए यह पिच मददगार साबित हो सकती है. हालांकि तिरुवनंतपुरम के इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले भी देखे गए हैं. भारत ने साल 2023 में इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 235 रनों की विशाल स्कोर खड़ा किया था. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली और चेज करने वाली टीम का विनिंग प्रतिशत 50-50 फीसदी रहा है. इस मैदान पर भारतीय टीम ने अभी तक कुल 4 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 3 मैचों में जीत हासिल की है. इसके अलावा एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

डेवोन कॉन्वे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क, चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फोक्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST