<
Categories: Business

अगले महीने है शादी और लेने जा रहे हैं 100 ग्राम से ज्यादा सोना? जानें गहने लेते समय डील को कैसे बनाएं पर्फेक्ट

अमूमन शादियों में 100 ग्राम से ज्यादा सोना लिया जाता है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि आज की महंगाई में 100 ग्राम सोना कितने लाख का होगा. अगर आप शादी के लिए सोना लेना चाहते हैं तो यहां जानें कि किफायती तरीके से आप इस डील को कैसे क्रैक कर सकते हैं.

Best Ways to Purchase Gold: सोने का दाम पिछले एक साल से आसमान छू रहा है. सोना के दाम में रोजाना एक नया उछाल देखने को मिल रहा है. ऐसे में यह उन लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है, जिन लोगों की शादियां अगले महीने यानि फरवरी में है. कुछ लोग शादी से पहले सोना यह सोचकर नहीं ले रहे थे कि शायद अभी सोने के दाम में गिरावट देखने को मिलेगी. लेकिन, सोने के दाम में एकदम से भारी उछाल आ गया है, जिसके बाद लोग सोना लेने के लिए तरह-तरह के तरीके खोज रहे हैं. आज के सोने के दाम की बात करें तो 24 कैरेट का 17,900 और 22 कैरेट 16, 410 वहीं, 18 कैरेट का दाम 13,429 प्रति ग्राम है. शादियों में सोना लेना और देना एक रिवाज सा बन चुका है.

अमूमन शादियों में 100 ग्राम से ज्यादा सोना लिया जाता है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि आज की महंगाई में 100 ग्राम सोना कितने लाख का होगा. अगर आप शादी के लिए सोना लेना चाहते हैं तो यहां जानें कि किफायती तरीके से आप इस डील को कैसे क्रैक कर सकते हैं.

1. मेकिंग चार्जेस और जीएसटी का रखें ध्यान

अगर आप शादी के लिए सोना लेने जा रहे हैं तो ऐसे में यह जरूर ध्यान रखें कि सोने पर मेकिंग चार्जेस और जीएसटी कितना लग रहा है. आमतार पर मेकिंग चार्जेस 10 से 25 फीसदी तक लगाए जाते हैं. हालांकि, जीएसटी की कीमत आपके केवल 3 प्रतिशत ही चुकानी होती है. इसलिए अगर आप बहुत ज्यादा बारीक काम वाला डिजाइन चुनते हैं तो आपको मेकिंग चार्जेस ज्यादा देने पड़ सकते हैं. कोशिश करें कि अपने सुनार से मेकिंग चार्जेस पर बार्गेनिंग करें. 

2. पुराने सोने को कर सकते हैं एक्सचेंज

आजकल शादियों में बहुत से लोग अपने पुराने सोने को बदलवाकर नया सोना ले लेते हैं. इसके लिए आपक अपने पुराने सोने के गहने देकर उसे पिघलवाकर या बदलवाकर नए गहने लेने हैं. इसके लिए आपको केवल नए गहने बनाने पर मेकिंग चार्ज की कीमत चुकानी होगी. पैसे बचाने के लिए ऐसा करना भी किफायती हो सकता है. 

3. कम कैरेट का ले सकते हैं सोना

अगर आप शादी में 100 ग्राम से भी ज्यादा सोना लेना चाहते हैं तो कम कैरेट यानि 18 कैरेट का सोना लेना भी एक किफायती डील हो सकती है. 18 कैरेट सोना आपको 22 और 24 कैरेट से कम में मिल जाएगा. हालांकि, 18 कैरेट सोने की रीसेल वैल्यू भी थोड़ी कम होगी. 

4. लेने में न करें देर

अगर आपकी शादी अगले महीने में है तो शादी की डेट करीब आने का इंतजार न करें. बल्कि, आज ही सोना लेकर रख लें क्योंकि, दिनों दिन सोने का दाम लगातार बढ़ रहा है. इसलिए आपको सोने की किफायती डील को आज ही क्रैक कर लेना चाहिए ताकि सोना और महंगा होने से आपको फर्क न पड़े.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST