<

IND vs NZ: ऋतुराज को ODI टीम में जगह न मिलने पर भड़के अश्विन, बताया स्क्वाड में कैसे बन सकती थी जगह?

IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का एलान किया गया है. इस स्क्वाड में ऋतुराज गायकवाड़ को मौका नहीं दिया गया, जिसे देखकर कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी हैरान रह गए. इसको लेकर अश्विन का भी रिएक्शन सामने आया है.

India ODI Squad vs NZ: 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने शनिवार को भारत की वनडे स्क्वाड का एलान किया. वनडे टीम में नियमित कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, जिसके चलते कई खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर होना पड़ा है. इन खिलाड़ियों में ऋतुराज गायकवाड़ का भी नाम भी शामिल है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया था. अय्यर की गैरमौजूदगी में गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की. इस दौरान गायकवाड़ ने 3 मैचों की 2 पारियों में शतक भी लगाया, जो उनके वनडे करियर का पहला शतक था. इसके बावजूद सेलेक्टर्स ने वनडे टीम से गायकवाड़ को बाहर कर दिया. इस फैसले से भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी हैरान हो गए.

अश्विन ने गायकवाड़ को दी ये सलाह

शनिवार को टीम इंडिया का एलान किया गया, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल नहीं था. यह देखकर गायकवाड़ के फैंस काफी नाराज हुए और BCCI पर सवाल उठाए. इसी बीच अश्विन ने ऋतुराज गायकवाड़ को सलाह दी कि वह मेहनत करते रहें. अश्विन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘चाहे आप कैसा भी महसूस करें. उठें, तैयार हों, पैड पहनें, मैदान में उतरें और कभी हार न मानें. यह देखना मुश्किल हो सकता है, लेकिन भारतीय टीम में जगह पाने के लिए इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा है.’

सेलेक्टर्स पर भड़के अश्विन!

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया की स्क्वाड पर बात करते हुए गायकवाड़ के चुने जाने पर रिएक्ट किया. अश्विन का मानना है कि ऋतुराज की टीम में जगह बन सकती थी. उन्होंने कहा, ‘मेरा एक ही मुद्दा है, ऋतुराज गायकवाड़ के माइंडसेट का ख्याल कौन रखेगा. उसके नंबर वनडे और टी-20 में भी अच्छे हैं. विजय हजारे में गायकवाड़ की बल्लेबाजी शानदार है. वह अलग लेवल पर बल्लेबाजी कर रहा है. उसे टी-20 में भी मौका नहीं मिलता है.’

अश्विन ने आगे कहा, ‘गायकवाड़ को व्हाइट बॉल क्रिकेट में उसको मौका मिला, लेकिन उसने वहां ज्यादा रन नहीं बनाए. इसके बाद 7 से 8 पारी के बाद उसने एक शतक लगाया और वह भी नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए.’ अश्विन ने कहा कि गायकवाड़ टॉप ऑर्डर बल्लेबाज है, लेकिन फिर भी वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करता है. इसके अलावा उसने विजय हजारे में भी शतक लगाया है.’ 

अश्विन ने बताई गायकवाड़ की खासियत

पूर्व भारतीय स्पिनर ने कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ की खासियत है कि वह स्पिन के खिलाफ भी रन बनाता है. वह पारी को आगे ले जाने की काबिलियत रखता है. गायकवाड़ की रनिंग बिटवीन द विकेट्स भी अच्छी है. वह मैच को क्लोज ले जाने की काबिलियत रखता है. अश्विन ने आगे कहा, ‘आप गायकवाड़ को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर भी टीम में रख सकते हो. अभी ऋषभ पंत और ऋतुराज में टीम में टक्कर है. ऋषभ पंत को इसलिए टीम में जगह मिली, क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. वरना अगर यहां ये फैक्टर नहीं होता, तो गायकवाड़ को जगह मिल सकती थी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…

Last Updated: October 23, 2026 15:36:33 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST